लखनऊ। आरडीएसओ में आज योगा फॉर ह्यूमैनिटी विषय के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2022 का आयोजन किया गया। योग भारत में उत्पन्न एक प्राचीन अभ्यास है जो शरीर और मन के सामंजस्य को प्राप्त करने के लिए शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक गतिविधियों को जोड़ती है। नियमित रूप से योग का अभ्यास करने के कई फायदे हैं। पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। वहीं डीजी आरडीएसओ संजीव भुटानी ने अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों को योग की शपथ दिलाई और योग के महत्व को बताया।
इस अवसर पर आरडीएसओ में बड़े उत्साह और जोश के साथ योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य समारोह का आयोजन ऑफिसर्स क्लब आरडीएसओ में किया गया और योग शिक्षक श्रीमती उमा रावत के मार्गदर्शन में 100 से अधिक अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ योग का अभ्यास किया। इस डीजी आरडीएसओ संजीव भुटानी, ने अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों को योग की शपथ दिलाई और योग के महत्व को दोहराया। इसी तरह एक समारोह बैडमिंटन कोर्ट में भी आयोजित किया गया जिसमें योग शिक्षक सुरेश शर्मा के मार्गदर्शन में लगभग 100 आरडीएसओ कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार 45 मिनट के योग कार्यक्रम में वेबकास्ट के माध्यम से भी लगभग 50 अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर योग दिवस पर प्रधानमंत्री के संबोधन का भी प्रसारण किया गया।
Check Also
अवैध खनन पर शासन सख्त, बनाया यह मास्टर प्लान
लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार तृतीय ने प्रदेश …