Breaking News

ममता ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह भेंट कर योग साधकों का किया सम्मान

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। स्वस्थ भारत, समृद्धि भारत एवं मानवता की संकल्पना को फलीभूत करने के लिए ममता चौरीटेबल ट्रस्ट ने अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को पूर्वाेत्तर रेलवे के ऐशबाग स्टेडियम में योग अभ्यास एवं जनजागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न कराया।
इस योग शिविर में बहुत से साधको ने योगगुरु पियुष्कान्त के मार्गदर्शन में योग के गुण सीखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रनाथ गिरीजी महाराज ने योग को भारतीय एवं भारतीयों की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं राष्ट्रीय धरोहर बताते हुए, भारत को विश्वगुरु बनाने में योग को अहम बताया। इस अवस पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने योग को अपनी विरासत बताते हुए दैनिक जीवन मे अपनाने का आहवान किया। पुलिस महानिदेशक एस0एन0 सावंत ने ममता चौरीटेबल ट्रस्ट के इस तरह के प्रयासों को सराहते हुए चीफ ट्रस्टी राजीव मिश्रा को राष्ट्र का गौरव बताया, श्री सावंत ने कहा कि ऐसे प्रयासों से ही हमारा राष्ट्र विश्वगुरू बन पाएगा, और ऐसा करने में ममता ट्रस्ट की महती भूमिका है। ममता चौरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने मंचासीन अतिथियो का ममता ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। श्री मिश्र ने उपस्थित जनों को नियमित योगाभ्यास का संकल्प दिलवाते हुए भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में तल्लीन हो जाने का आह्वाहन किया। श्री मिश्र ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान चलाकर ममता चौरीटेबल ट्रस्ट भारत को विश्वगुरू बनाने के संकल्प के साथ सतत क्रियाशील है।योग गुरु पियुष्कान्त ने अपने योग जीवन का सबसे भव्य आयोजन बताते हुए ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यबाद किया।नगर निगम के जोनल अधिकारी अरुण चौधरी ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए, नियमित योग केलिए लोगो को संकल्पित होने की जरूरत पर बल दिया। इस अवसर पर गौरव पांडे, शिवेंद्र मिश्रा, राजीव तिवारी, राजेश्वरी त्रिपाठी, डॉ दुर्गेशधर दुबे , शशिकान्त शुक्ल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी डॉ राजेश शुक्ला ने किया।

Check Also

 नाम पर संग्राम? अब बॉलीवुड सेलिब्रिटी और पॉलिटिशियन के बीच बयानबाजी शुरू

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ, (माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः बीते दिनों मुजफ्फरनगर प्रशासन ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *