| Getting your Trinity Audio player ready... |
लखनऊ, (माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः प्रधानमंत्री द्वारा एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील का उप्र के टिम्बर एसोसिएशन पर ऐसा अमल हुआ कि उनके संगठन ने प्रदेश के कई जिलों में अपने संगठन के सदस्यों की मदद से पौधा रोपण का अभियान चलाया गया। इस अभियान को तेजी देने के लिए संगठन से जुड़े तमाम टिम्बर व्यापारियों द्वारा अपने अपने जिले में मिला कर पूरे प्रदेश में तकरीबन 1100 पौधे लगा कर अपने आस पास के लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया।
प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि उनके संगठन ने प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री व वन मंत्री की अपील पर पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान चलाया, जिसमें करीब 1100 पौधे लगाए गए।
श्री त्रिवेदी ने बताया कि इसी कड़ी में आज संगठन के प्रदेश कार्यालय ऐशबाग के पास स्थित पार्क में नगर निगम लखनऊ के उपाध्यक्ष व बशीरतगंज वार्ड के पार्षद गिरीश गुप्ता व ऐशबाग वार्ड के पूर्व पार्षद साकेत शर्मा द्वारा पौधा रोपण किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी, विधिक सलाहकार अशीष त्रिवेदी, संरक्षक अख्तर खान, सौरभ गुप्ता, रूप कुमार,धीरज त्रिवेदी,एजाज खान,वसीम अहमद,अंशुल त्रिवेदी,विवेक पांडे सहित बड़ी संख्या में टिम्बर व्यापारी और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहें। मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन से जुड़े लखनऊ सहित मेरठ, अमरोहा, अयोध्या, उन्नाव, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, हरदोई, गाजीपुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर,सीतापुर,लखीमपुर,कुशीनगर सहित दर्जनों जिलों के पुश्तैनी टिंबर व्यापारियों ने पौधा रोपण अभियान में हिस्सा लिया।
Modern Bureaucracy