Breaking News

बीते 24 घंटे में 4257 संक्रमित मिले

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। देश में कोरोना फिर डराने लगा है। बीते 24 घंटे में 4257 नए मरीजों की पहचान हुई है। यह आंकड़ा 8 मार्च के बाद सबसे ज्यादा है। तब 4575 केस आए थे। इस महीने यह दूसरा मौका है जब नए संक्रमितों का आंकडा 4 हजार के पार गया है। इससे पहले 2 जून को देश में 4041 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शनिवार को 15 संक्रमितों की मौत हुई, जबकि 2612 ठीक हो गए। अभी 22,691 का इलाज चल रहा है। महामारी के इस दौर में देश में 4.31 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4.26 करोड़ ठीक हुए जबकि 5.24 लाख लोगों ने जान गंवाई।
संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले केरल में आ रहे हैं। यहां शनिवार को 1465 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 7 मरीजों की मौत हुई, जबकि 667 ठीक हुए। अभी यहां 7427 एक्टिव केस हैं यानी इतने संक्रमितों का इलाज चल रहा है। राज्य में सबसे ज्यादा 9.87 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट है यानी हर 100 जांचों पर करीब 10 लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं।
देश में कोरोना मरीजों के मामले में अव्वल रहे महाराष्ट में फिर एक बार संक्रमण की रफ्तार तेज हुई है। यहां शनिवार को 1357 नए मरीज मिले, 595 ठीक हुए और एक संक्रमित की मौत हो गई। अब यहां 5888 एक्टिव केस हैं। बढ़ते केस को देखते हुए राज्या में फिर एक बार मास्क लगाना कंपलसरी कर दिया गया है।
दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 405 केस आए। 384 लोग ठीक हो गए। गनीमत रही कि इस महामारी से कोई मौत नहीं हुई। अब यहां 1467 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। पिछले महीने दिल्ली में नए केस डेढ़ हजार से अधिक आने लगे थे। दिल्ली में अब तक 19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। 26 हजार 212 ने जान गंवाई है। अभी राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 2.07 फीसदी है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने कोरोना बूस्टर डोज के तौर पर मंजूरी दे दी है। कोवीशील्ड या कोवैक्सिन की दोनों डोज ले चुके 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग अब इमरजेंसी की स्थिति में बूस्टर डोज ले सकेंगे।

 

 

Check Also

 नाम पर संग्राम? अब बॉलीवुड सेलिब्रिटी और पॉलिटिशियन के बीच बयानबाजी शुरू

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ, (माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः बीते दिनों मुजफ्फरनगर प्रशासन ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *