Breaking News

मताधिकार की शक्ति, लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत – डा. अनिल कुमार

Getting your Trinity Audio player ready...
निदेशक सूडा डा. अनिल कुमार

लखनऊ, (माॅडर्न ब्यूरोक्रेसरी न्यूज)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य नगरीय विकास अभिकरण सूडा के मुख्यालय में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम निदेशक सूडा डा. अनिल कुमार की अगुवाई में हुआ। इस अवसर पर निदेशक सूडा डा. अनिल कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मताधिकार की शक्ति है। ये अधिकार ही हमें अपने लिए, देश के लिए प्रतिनिधि चुनने का अधिकार देता है। हम भाग्यवान हैं कि हम भारत देश में जन्मे हैं। हमारे देश में लोकतंत्र की एक स्वस्थ परंपरा हैं। जिसमें देश के प्रत्येक व्यस्क नागरिक को मतदान का अधिकार है। अपने इस अधिकार का प्रयोग करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। हम खुशनसीब हैं कि हमें अपने मताधिकार का प्रयोग करने की स्वतंत्रता है। वरना आज के समय में भी विश्व के मानचित्र में आपको अनेक ऐसे देश मिल जाएंगे, जहां पर रहने वालों को उनके कोई अधिकार तक नहीं हासिल हैं। ऐसे में देश के प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस साथ निदेशक सूडा ने कहा कि प्रत्येक अधिकार अपने साथ कुछ जिम्मेदारियां भी लेकर आता है। अतरू हम जितना अपने अधिकारों को लेकर जागरुक हैं उतना ही अपने कर्तव्यों व दायित्वों को लेकर भी सजग रहना चाहिए। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अपर निदेशक सूडा आनंद कुमार शुक्ला, वित्त नियंत्रक सूडा संजीव गुप्ता , कार्यक्रम अधिकारी सूडा अतुल सिंह चैहान व परियोजना अधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

 नाम पर संग्राम? अब बॉलीवुड सेलिब्रिटी और पॉलिटिशियन के बीच बयानबाजी शुरू

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ, (माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः बीते दिनों मुजफ्फरनगर प्रशासन ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *