काकोरी में महिला की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी

Getting your Trinity Audio player ready...
लखनऊ,(माॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ःलखनऊ के काकोरी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक अज्ञात महिला की खून से सनी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मदारपुर-पुरैना मार्ग पर मदारपुर गांव के बाहर सड़क किनारे खुले मैदान में पड़ी इस लाश को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष के बीच है। महिला के हाथ बंधे हुए थे और उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान मिले हैं। शव पर एक कपड़ा डाला गया था, जो खून से पूरी तरह सना हुआ था। महिला ने नाइट वियर पहन रखा था। जबकि उसके कुछ कपड़े घटनास्थल के पास अस्त-व्यस्त हालत में पड़े मिले। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की गई और संभवतः उसके बाद दुष्कर्म किया गया। शरीर पर खासकर हाथों पर लाठी-डंडों जैसे प्रहार के नीले निशान पाए गए हैं। जिससे अंदेशा है कि उसने हमलावरों का विरोध करते हुए संघर्ष किया था। घटनास्थल के पास ईंट और एक हार्ड प्लास्टिक पाइप भी बरामद हुआ है। जिससे हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आसपास खून से सने पैरों के निशान भी मिले हैं। जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि वारदात के दौरान काफी हाथापाई हुई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची काकोरी पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए करीब तीन थानों की पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया है। पश्चिमी क्षेत्र के डीसीपी कमलेश दीक्षित ने बताया महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आसपास के जिलों, खासकर उन्नाव समेत अन्य थानों से संपर्क किया गया है। साथ ही संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की हत्या किस तरह की गई और क्या उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *