Breaking News

विस अध्यक्ष ने किया सपा विधायक को निलंबित

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। सूबे में विधानसभा शीतकालीन सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही है। यूपी विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। आज सदन में दूसरे दिन की कार्यवाही होनी थी, उससे पहले सपा विधायक अतुल प्रधान पर विधानसभा अध्यक्ष सतीन महाना ने बड़ी कार्रवाई की है। सपा विधायक अतुल प्रधान पर सदन में फेसबुक लाइव करने का आरोप लगा है। जिसके चलते उन्हें सदन से सस्पेंड कर दिया गया है।


फेसबुक लाइव करने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बेहद नाराज बताए जा रहे हैं। सतीश महाना ने कहा कि यह सदन की गरिमा के विपरीत है। इसके बाद अतुल प्रधान सदन की कार्यवाही से बाहर निकल गए।
जानकारी के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नाराजगी जाहिर करते हुए अतुल प्रधान से पूरे सत्र से सस्पेंड रहने को कहा था। लेकिन बाद में लालजी वर्मा के आग्रह पर अतुल प्रधान को सिर्फ आज की कार्यवाही से बाहर किया गया। वे कल से सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंगे। लालजी वर्मा ने कहा कि पहली बार के सदस्य हैं अतुल प्रधान उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, उन्हें क्षमा करें।

Check Also

बाढ़ग्रस्त इलाकों में निराश्रित गोवंश को लेकर मंत्री ने जतायी चिंता, दिये यह निर्देश

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसरी न्यूज)ः प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *