Breaking News

अरुणाचल प्रदेश पहुंचे राजनाथ सिंह का चीन को सख्त संदेश

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। तवांग में भारत और चीन के सैनिकों की झड़प के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहली बार अरुणाचल प्रदेश पहुंचे। सियांग में राजनाथ सिंह ने चीन को कड़ा संदेश दिया। राजनाथ ने कहा कि भारत किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।
बता दें कि राजनाथ सिंह सियांग जिले में सियोम पुल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने सीमा सडक़ संगठन (बीआरओ) की 27 परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। इस दौरान राजनाथ ने कहा कि राष्ट्रों की बदलती प्राथमिकताओं और हितों के इस युग में किसी भी राष्ट्र के लिए स्वयं को सशक्त बनाए रखना आवश्यक है। भारत हमेशा युद्ध के खिलाफ रहा है। हमारे सशस्त्र बल किसी भी तरह की स्थिति का सामना करने के लिए हमेशा तैयार हैं। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि बीआरओ हमारी सेना के साथ चल रहा है।
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि आज बीआरओ द्वारा देश के सीमावर्ती इलाकों में निर्मित 28 मूलढ़ांचा परियोजनाएं को राष्ट्र को समर्पित करते हुए मुझे बड़ी खुशी और गौरव का अनुभव हो रहा है। रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि हाल में बीआरओ ने जिस भावना और गति के साथ विकास कार्यों को अंजाम दिया है वह सराहनीय है। अधिक से अधिक सीमावर्ती क्षेत्रों को जोडऩे की योजना सरकार की प्राथमिकता में है, ताकि वहां रहने वाले लोगों के विकास के साथ-साथ, उनमें व्यवस्था के प्रति विश्वास की भावना विकसित हो सके।

 

Check Also

 नाम पर संग्राम? अब बॉलीवुड सेलिब्रिटी और पॉलिटिशियन के बीच बयानबाजी शुरू

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ, (माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः बीते दिनों मुजफ्फरनगर प्रशासन ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *