Breaking News

उत्तर भारत में कोल्ड बेव का एलर्ट, कई राज्यों में रुकी लाइफ लाइन

Getting your Trinity Audio player ready...

दिल्ली/पटना/भोपाल/लखनऊ। मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान समेत 5 राज्यों के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। हिमाचल में बर्फबारी के चलते कई इलाकों में सडक़ें बंद हो गई हैं। मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे बारिश और ओला गिरने के आसार हैं।
दिल्ली में सोमवार को पारा 7.6 डिग्री तक गिर गया। यहां पॉल्यूशन के चलते भी परेशानी बढ़ी है। घने कोहरे का असर ट्रैफिक पर पड़ रहा है। यहां कंस्ट्रक्शन वर्क रोकने की हिदायत दी गई है। जम्मू-कश्मीर में पारा गिरने का सिलसिला जारी है। यहां कई इलाकों में टेम्परेचर माइनस 5 तक दर्ज किया गया।
साल के पहले वर्किंग डे पर दिल्ली में पारा नीचे गिरा। यहां बुधवार को तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सोमवार को यहां मिनिमम टेम्परेचर 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। मैक्सिमम टेम्परेचर 17.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री कम था। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में टेम्परेचर और गिरेगा। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी पर असर पड़ेगा। दिल्ली में सोमवार को एयर क्वालिटी 357 रिकॉर्ड की गई, जो की खराब श्रेणी में आता है। यहां आने वाले कुछ दिनों में एयर क्वालिटी खराब होने के आसार हैं।
वहीं मंगलवार मध्यप्रदेश के भोपाल में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। खराब मौसम के कारण भोपाल आने वाली एयर इंडिया की दिल्ली और मुंबई फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट करना पड़ा। इंडिगो की दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद फ्लाइट लेट हुईं। इंडिगो की बेंगलुरु फ्लाइट आज कैंसिल करना पड़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे ऐसी ही ठंड के साथ कई शहरों में हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इसकी एंट्री जबलपुर से होगी। यह सिस्टम भोपाल तक एक्टिव रह सकता है।

उत्तर प्रदेश की हालत भी खराब

यूपी के कई इलाके पिछले 24 घंटे के दौरान जबरदस्त ठंड और शीतलहर की चपेट में रहे। कानपुर सोमवार रात यूपी में सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 3.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कानपुर में 24 घंटे में कानपुर में 13 लोगों ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर्स का कहना है कि कड़ाके की ठंड की वजह से नसों में सिकुडऩ आ रही है। खून का थक्का जम रहा है। इससे अटैक पड़ रहे हैं। पूरे राज्य में अगले 5 दिन कोल्ड वेव का अलर्ट है। इस हफ्ते पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है। शीत लहर को देखते हुए लखनऊ समेत कई जिलों में 12वीं तक के सभी स्कूल 4 जनवरी से 7 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

पटना में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी 25 मीटर, बढ़ेगी ठंड

बिहार के सभी हिस्सों में 48 घंटे से कोहरे का असर है। इससे आवाजाही करने वालों को काफी परेशानी हुई। पटना में सुबह चार बजे विजिबिलिटी 25 मीटर थी और तापमान लगभग छह डिग्री था। इसके चलते पटना समेत कई जिलों में स्कूलों को 7 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

बठिंडा में पारा 0.4 डिग्री पहुंचा, स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाईं

जालंधर में सोमवार को कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरा छाया रहा, यहां विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई है।जालंधर में सोमवार को कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरा छाया रहा, यहां विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई है। पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सोमवार को पंजाब का बठिंडा 0.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के मंडकोला में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। आने वाले 4 दिन तापमान में लगातार गिरावट की चेतावनी जारी की है। पंजाब में 8 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं।

राजस्थान में स्कूल बंद

राजस्थान के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में 5 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम दरिज की गई है। वहीं 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक 12 जिलों में शीतलहर की आशंका जाहिर की है।

हिमाचल प्रदेश में 12 फरवरी तक स्कूलों में छुट्टी

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी के चलते प्रदेश के डैनकुंड, कलातोप, अहला 6 इंच बर्फ से ढके हुए हैं। बर्फबारी के चलते कई इलाकों में सडक़ें बंद हो गई हैं। प्रदेश के कई शहरों में तापमान माइनस में जा चुका है, इसके चलते प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। स्कूलों में विंटर वकेशन्स 12 फरवरी तक होंगी और कॉलेज 4 फरवरी तक बंद रहेंगे।

झारखंड में सर्दी का सितम

झारखंड में ठंड बढ़ गई है। यहां सोमवार और मंगलवार सुबह कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। इसी तरह का मौसम 5 जनवरी तक रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, छह जनवरी से ठंड और बढ़ सकती है। इसके साथ ही कोहरा और धुंध भी छाए रहेंगे।
रांची के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह विजिबिलिटी 40 मीटर दर्ज की गई है। कुहासे की वजह से सुबह में कनकनी ज्यादा रही। शाम होते ही फिर से कोहरे का असर देखा गया, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान कई जिलों में 9 से 11 डिग्री के बीच रहा।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी जारी, पारा माइनस 5 डिग्री तक गिरा

श्रीनगर में पारा माइनस 5.4 डिग्री तक गिर गया है। गुलमर्ग और पहलगाम में इस सर्दी का सबसे कम टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया। गुलमर्ग में रात का पारा माइनस 10 डिग्री तक चला गया है। पहलगाम में यह माइनस 9.6 डिग्री तक गिरा। कश्मीर अभी चिल्लई कलां की चपेट में है। इस दौरान यहां 40 दिन तक कड़ाके की सर्दी पड़ेगी और सबसे ज्यादा बर्फबारी होगी। यह 21 दिसंबर को शुरू हुआ था और 30 जनवरी को खत्म होगा।

तमिलनाडु: कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में 3 से 5 जनवरी के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जनवरी और मार्च के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में लॉन्ग पीरियड एवरेज की सामान्य बारिश से 78 फीसदी कम बारिश का अनुमान लगाया है। जनवरी-फरवरी-मार्च के लिए उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का लगभग 184.3 मिमी है। वहीं, देश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।

Check Also

 नाम पर संग्राम? अब बॉलीवुड सेलिब्रिटी और पॉलिटिशियन के बीच बयानबाजी शुरू

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ, (माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः बीते दिनों मुजफ्फरनगर प्रशासन ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *