Getting your Trinity Audio player ready... |
लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएषन के महामंत्री का बीते दिनों ने निधन हो जाने से खाली पड़े पद का दायित्व प्रद्युम्न सिंह को मनोनीत किया गया। संगठन के अध्यक्ष जे के सचान ने बताया कि संगठन के महामंत्री अरविन्द कुमार वर्मा का देहान्त कुछ समय पहले हो गया था, जिसके बाद से महामंत्री का पद रिक्त था। जिस पर प्रद्युम्न सिंह को नियुक्त किया गया है। श्री सिंह पूर्व में प्रान्तीय सचिव के पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे।