केजीएमयू में यूपी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पैरामेडिकल विज्ञान संकाय में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन अधिष्ठाता पैरामेडिकल विज्ञान संकाय प्रो अनिल निश्चल के निर्देशन में किया गया। जिसमें पिछले पैरामेडिकल बैच के छात्र व छात्राओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय एक जिला एक प्रोडक्ट था। जिसके अन्तर्गत छात्र व छात्राओं द्वारा अपने जिले की किसी एक विशेष वस्तु अथवा धरोहर को समाहित करते हुए विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनाये गये। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में अधिष्ठाता पैरामेडिकल विज्ञान संकाय प्रो अनिल निश्चल, अधिष्ठाता छात्र-कल्याण प्रो आर. एस. कुशवाहा, अधिष्ठाता नर्सिंग संकाय प्रो पुनिता मानिक, पैरामेडिकल सह अधिष्ठाता प्रो अनित परिहार उपस्थित रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयुषी पाण्डे, द्वितीय स्थान आदिति एवं तृतीय स्थान रनीत वर्मा का रहा। कार्यक्रम का सम्पादन पैरामेडिकल एक्टिविटी सेल की मिस रचना वर्मा, मिस सौम्या राय एवं अनुराग त्रिपाठी द्वारा किया गया। आयोजन पैरामेडिकल एक्टिविटी सेल द्वारा किया गया।

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *