लखनऊ विश्वविद्यालय के 4 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकीय एवम् तकनीकी संकाय के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 04 छात्र-छात्राओं का 02 कंपनियों में प्लेसमेंट हुआ। प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि पाई इन्फोकॉम प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) के छात्र कार्तिकेय पांडेय एवं बीटेक (कंप्यूटर साइंस एवम् इंजीनियरिंग) की छात्रा पूजा का चयन जूनियर ऑटोमेशन इंजीनियर के पद पर 6.5 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर हुआ। साथ ही अमेरिकन एक्सप्रेस कम्पनी में एमसीए की छात्रा कृतिका एवं बीसीए के छात्र अनुपम पांडेय का चयन आईटी सपोर्ट के पद पर 3.5 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर हुआ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय एवं संकाय के डीन प्रो. ए. के. सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की आशीर्वाद दिया।

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *