Breaking News

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

Getting your Trinity Audio player ready...

आज का दिन कुछ खास राशियों के लिए बहुत बेहतर रहने वाला है तो वहीं कुछ राशियों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आज के दिन धन और करियर की बात करें तो कुछ राशियों के रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं तो कुछ को आज कोई डील करने से बचना चाहिए। इन मामलों में कैसा बीतेगा आपका दिन देखें आज का राशिफल

मेष

काफी समय से चले आ रहे कानूनी विवाद आज खत्म होंगे। ऑफिस में कलीग्स आपके टीमवर्क के जज्बे को अच्छी तरह समझेंगे और आपकी मदद के लिए आगे आएंगे।

वृषभ

आज आप पूरे उत्साह से जो भी काम करेंगे उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। दोपहर बाद सभी काम बनते नजर आएंगे। पुराने समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनस के मामले में कोई डील करने से पहले जांच पड़ताल करना जरूरी है।

मिथुन

वित्तीय फैसले लेना चाहते हैं तो जरूर लें। आगे के दो- तीन दिनों में आपके पास समय की कमी रहेगी। घर में किसी शुभ कार्य की बातचीत हो सकती है। पुराना प्यार लौट सकता है।

कर्क

आपमें से कुछ लोगों का दिल आध्यात्म और मेडिटेशन में लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बन सकता है। किसी बौद्धिक काम में आपको कामयाबी मिलेगी।

सिंह

जीवनसाथी का पूरा सपॉर्ट आपके साथ है इसलिए अगर ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़े तो घरवालों की ओर से परेशान होने की जरूरत नहीं। प्रमोशन की चर्चा हो सकती है।

 

कन्या

क्रिएटिव काम में रुचि बढ़ेगी। इधर उधर की बातों के बजाए अपनी हॉबी को आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। उसके जरिए थोड़ा बहुत पैसा भी कमाने के चांस हैं। कोई दोस्त अगर उधार मांगे तो उसे अपनी स्थिति साफ तौर पर बता दें।

तुला

घर में सभी लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिल और दिमाग के संतुलन से सफलता मिलेगी। अकाउंट्स की फाइलों को तैयार रखें। अच्छे बिहेवियर से आप सभी दिल जीतने में कामयाब होंगे।

वृश्चिक

आपको अपने आइडियाज को अमल में लाने का मौका मिलेगा। पॉलिटिक्स में रुचि बढ़ेगी। किसी खास शख्स के कारण शाम के समय थोड़ी जेब ढीली हो सकती है।

धनु

आज के दिन ऑफिस में आपको बहुत काम करना होगा। भागदौड़ करने के बाद उसका फायदा जरूर मिलेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें और याद रखें कि कुछ कर दिखाने के लिए ज्यादा तामझाम नहीं करना पड़ता। आपके प्रेमी का मूड आज काफी अच्छा रहेगा।

मकर

घर के रोजमर्रा के काम निपटाने में दिन का अधिकांश हिस्सा निकल जाएगा लेकिन एक बार आप अपने काम को एक के बाद एक निपटाने लगेंगे तो अन्त में काफी संतुष्टि मिलेगी। याद रखिए संतुष्टि पाना उपलब्धि है। कानूनी कागजातों पर दस्तखत करने से पहले सावधानी से पढ़ लें।

कुंभ

सुबह से ही आपको किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। आसपास की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद होगा।

मीन

दिन धीमी गति से शुरू होगा। सुबह आप जिन बातों को लेकर परेशान रहेंगे, दोपहर में वही आपको खुशी देगी। ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए सूझबूझ से काम लेना होगा। किसी नई डील को फाइनल करने का काम कुछ समय के लिए टाला जा सकता है।

 

Check Also

इस मंदिर में जब होती है आरती तो रुक जाता है हाईवे का टै्रफिक

Getting your Trinity Audio player ready... उत्तर प्रदेश के बांदा में मां काली का एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *