Breaking News

युनिटी कॉलेज में निःशुल्क शिक्षा पा रहे बच्चे, पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अव्वल

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। डिजीटल इंडिया के इस दौर में जहां बच्चों ने खेल के मैदानों में रूचि लेना कम कर, वह मोबाइल तक ही सीमित रहे गये हैं। बच्चों को खेलों और खेल के मैदानों में रूचि बढ़ाने को लेकर यूनिटी कॉलेज ने खेलकूद सप्ताह का आयोजन किया है, जिसमें बच्चों द्वारा पूरे सप्ताह तरह-तरह की खेल गतिविधियों को संचालित किया गया। यूनिटी प्रशासन का दावा है कि वह अपने छात्र-छात्राओं का जितना पढ़ाई में ध्यान रखते हैं तो उससे ज्यादा उनकी फीजिकल हेल्थ पर भी ध्यान दिया जाता है, इसीलिए कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ, कोई न कोई खेल गतिविधियां होती रहती हैं।
राजधानी के ठाकुरगंज स्थित यूनिटी कॉलेज (सेकेण्ड शिफ्ट) में कालेज की परम्परा के अनुसार कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वधर्म सद्भाव की भावना के साथ कुरआन की तिलावत,गीताएवं बाइबिल पाठ से हुआ। वार्षिक खेलकूद सप्ताह के समापन दिवस पर बच्चों ने अपने शारीरिक दमखम का परिचय दिया। विद्यालय के प्रांगण में कई तरह की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी, जिनमें पंजा कुश्ती, रंगोली, लेमन रोए बोरा रेसए स्लो साइकिल रेस, रस्साकशी 100 मीटर रेस, 100 गुणा 4 मीटर रेस, तीन टांग की दौड़, गुलेल, फिटनेस बाल, खो-खो आदि खेलों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने भी इन खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया। खेल के मैदान में बच्चों का खेल के प्रति ऐसा लगाव दिख रहा था कि जैसे मानो कि वह किसी उत्सव में भाग ले रहे हों। वहीं छात्राआंे ने रस्साकसी प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाया तो वहीं स्कूल के नन्हें मुन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये सबका मन मोहा। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के सचिव नज़मुल हसन रिज़वी ने कहा कि खेल से ना सिर्फ शरीर स्वस्थ होता है बल्कि मन भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि पढाई के साथ-साथ खेल कूद भी बहुत जरुरी है। बच्चों में खेल कूद से स्वस्थ प्रतियोगिता का भाव उत्पन्न होता है, साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। बच्चों में खेल कूद के प्रति काफी उत्साह देखा गया। श्री रिजवी ने कहा कि विद्यालय अच्छी शिक्षा के साथ खेलों पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि खेल-कूद के माध्यम से शारीरिक विकास ही नहीं बल्कि मानसिक विकास भी होता है। इसीलिए सभी लोगों के जीवन में चाहे वो विद्यार्थी हो या अन्य लोग खेल-कूद में सक्रिय होना बहुत जरूरी है। वहीं कालेज के सचिव नजमुल हसन रिज़वी ने अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भेंट किये। इस अवसर पर इंजीनियर अवनीश सिंह एम.एल.सी एवं अध्यक्ष क्रीड़ा भारती उ.प्र., बी. प्रभाकर आई.एफ़.एस., अपर प्रबन्ध निदेशक, उ.प्र. वन निगम और गोविन्द पाण्डेय, अध्यक्ष क्रीड़ा भारती अवध प्रांत ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुये।वहीं विजेता छात्र- छात्राओं को पुरस्कर वितरित किये गये। उ.प्र.नान ओलम्पिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री ए.के.सक्सेना एवं अन्य पदाधिकरीगण भी इस अवसर प्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इंचार्ज प्रिंसिपल कु. शबाना अहमद ने अतिथयों का स्वागत किया। इस अवसर प्रर प्रबन्धक डा. कल्बे सिब्तैन नूरी भी उपस्थित थे। स्कूल के मैनेजर शाहिद ने बताया कि यह खेल एक सप्ताह पहले आरम्भ हुए थे। जिसमें स्वदेशी खेलों के अतिरिक्त क्रिकेट एवं वालीबाल में भी छात्र- छात्राओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे। जिनमें से पांच महिलाओं ने बैलंेसिंग द बुक रेस में प्रतिभाग करके उपस्थित लोगों के बीच यह साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं। अन्त में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

प्रतिभा के धनी है कमजोर परिवार के ये बच्चे

लखनऊ। हुसैनाबाद स्थित युनिटी कालेज की सेंकेण्ड शिफ्ट के वार्षिक खेल-कूद में निःशुल्क शिक्षा पा रहे करीब 2000 बच्चों के लिए वार्षिक खेल-कूद दिवस का हिस्सा बने। युनिटी कालेज सेकेण्ड शिफ्ट की प्रधानाचार्या शबाना अहमद ने बताया कि भारतीय स्वदेशी परम्परागत खेल स्पर्धाओं को वार्षिक खेल-कूद में जोड़ा गया है ताकि खेल दिवस पर आने वाले अभिभावकों को भूले बिसरे खेल एक बार फिर यादें ताजा करा दें। शबाना अहमद ने बताया कि वार्षिक खेल-कूद कार्यक्रम में निःशुल्क शिक्षा पा रहे प्राइमरी, जूनियर और हायर सेकेण्डरी के बच्चे खेल दिवस पर अपना जौहर और अपनी प्रतिभा का सभी को लोहा मनवाया। इस अवसर पर फिटनेस बॉल, खो-खो, रंगोली, चम्मच दौड़, बोरा दौड़, स्लो साइकिल रेस, रस्सा कशी, पंजा, कुश्ती, गुलेल, क्रिकेट वॉलीबॉल, 100 मीटर दौड़ और 100 गुणे 4 रिले दौड़ में बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या शबाना अहमद ने बताया कि सेकेण्ड शिफ्ट में निःशुल्क शिक्षा ले रहे बच्चे बीते कई वर्षों से बोर्ड परीक्षाओं में भी अच्छा परिणाम दे रहे हैं। बच्चों ने पढ़ाई के साथ खेल मैदान पर भी शानदार प्रदर्शन कर सभी की वाहवाही बटोरी है।

खेलों में  कुछ के परिणाम इस प्रकार रहे-

UNITY COLLEGE SECOND SHIFT
INDIAN TRADITIONAL GAMES
100 METRE RACE (GIRLS)
FIRST PRIZE
S.N.NAME
1Iqra
SECOND PRIZE
S.N.NAME
1Mehvish
THIRD PRIZE
S.N.NAME
1Kaneez Abbas
100 X 4  RACE (GIRLS)
FIRST PRIZE
S.N.NAME
1Iqra
2Ayana
3Alisha fatima
4Azmina Rizvi
SECOND PRIZE
S.N.NAME
1Masooma Fatima
2Rahba Fatima
3Kaneez Abbas
4Unzila Fatima
THIRD PRIZE
S.N.NAME
1Kisa Fatima
2Muskan Fatima
3Aliya Mirza
4Samana Fatina
100 METRE RACE (BOYS)
FIRST PRIZE
1Mohd. Rehan
SECOND PRIZE
1Asif Khan
THIRD PRIZE
1Mohd. Samad
100 X 4  RACE (BOYS)
FIRST PRIZE
1Niyaz
2Asif
3Adil
4Ayan
SECOND PRIZE
1Mohd Rehan
2Ghazi
3Mohd Ghazi
4Abbas Haider
THIRD PRIZE
S.N.NAME
1Ehtisham
2Yusuf
3Jawad
4Ali Husain
3 LEGGED RACE
FIRST PRIZE
1Kainat fatima
2Mantasha Fatima
SECOND PRIZE
1Munzara
2Mahak
THIRD PRIZE
1Nabeela Bano
2Fizza Fatima
SLOW CYCLE RACE  RACE
FIRST PRIZE
1Ayan Husain
SECOND PRIZE
1Ali Mehdi
THIRD PRIZE
1Adil Abbas
SACK RACE  RACE
FIRST PRIZE
1Aamir Ali
SECOND PRIZE
1Zainul Abbas
PANJA KUSHTI (BOYS)
WINNER
1Alamdar
RUNNER UP
1Ehtisham
PANJA KUSHTI (GIRLS)
WINNER
1Tanzeem
RUNNER UP
1Kisa Fatima
FITNESS BALL
WINNER
S.N.NAME
1Rehan
2Ayan Rizvi
3Ehtisham
4Asad
5Asif Khan
6Salman Husain
7Hamza
8Aun
9Dilawar
10Ehtisham Haider
RUNNER UP
S.N.NAME
1Ghazi Mirza
2Shoaib Husain
3Niyaz haider
4Ghazi hasan
5Fazal hasan
6Mohd Samad
7Mohd. Aftab
8Ali Abbas
9Adil
10Baqar
TUG OF WAR  (BOYS)
WINNER
1Ehtisham
2Ghazi Hasan
3Samad
4Fazal
5Kamran
6Aftab
7Raza Abbas
8Adil
RUNNER UP
S.N.NAME
1Shoaib
2Niyaz
3Ghazi
4Salman
5Ayan Rizvi
6Ami
7Asif
8Ehtisham
TUG OF WAR  (GIRLS)
WINNER
1Tanzeem
2Saniya Zehra
3Saba
4Fizza rizvi
5Muskan Fatima
6Tatheer Fatima
7Anam Ahmed
8Muskan
RUNNER UP
1Amna
2Azmina
3Sabika
4Mahvish
5Kisa
6Fizza rizvi
7Kisa
8Anmeer Fatima
BALANCING THE BOOK
Mother’s Race
FIRST PRIZE
S.N.NAME
1Rizwana Ara
SECOND PRIZE
S.N.NAME
1Rukhsar Fatima
THIRD PRIZE
1Ruma
VOLLEY BALL (BOYS)
WINNER
1Asif Khan
2Ahtisham Haider
3Ali Paras Jafri
4Ami Abbas
5Yusuf
6Ghazi
VOLLEY BALL (GIRLS)
WINNER
S.N.NAME
1Amra zehra
2Azmina Rizvi
3Iqra Fatima
4Tanzeem Fatima
5Saniya Zehra
6Insha Fatima
7Falak Fatima
KHO KHO
WINNER
S.N.NAME
1IQRA
2KANEEZABBAS
3AYANA
4AZMEENA RIZVI
5MUSKAN FATIMA
6SANIYA ZEHRA
7AFZA
8MANTASHA ZAIDI
9TANZEEM FATIMA
10AREEZA
RUNNER UP
S.N.NAME
1ALISHA
2ALINA ZEHRA
3SANIYA ZEHRA
4WAJIHA
5ILMA
6ALIYA
7UNZILA FATIMA
8MASOOMA FATIMA
9SAYYADA
10SAMREEN
 CRICKET
WINNER
S.N.NAME
1Ghazi Mirza
2Niyaz Haider
3Mohd. Samad
4Aftab
5Mohd. Shoaib
6Fazal Hasan
7Mohd. Adnan
8Wasi haider
9Alamdar
10Ali Farman
11Asif Khan
RUNNER UP
S.N.NAME
1Mohd. Rehan
2Ghazi Hasan
3Talib Mirza
4Ali Baqar
5Zaman Hasan
6Salman Husain
7Yusuf Abbas
8Ayan Rizvi
9Mohd Asad
10Ehtisham
11Ghazi Hasan

 

 

Check Also

 नाम पर संग्राम? अब बॉलीवुड सेलिब्रिटी और पॉलिटिशियन के बीच बयानबाजी शुरू

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ, (माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः बीते दिनों मुजफ्फरनगर प्रशासन ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *