Breaking News

न्यायिक अधिकारियों के पर्यवेक्षण में हो बार काउंसिल के चुनाव- मधुसूदन त्रिपाठी

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। बार काउंसिल ऑफ उप्र प्रयागराज में आज मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा अधिवक्ता भवन के प्रथम तल का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी द्वारा मुख्य न्यायमूर्ति का अंगवस्त्र व मोमेन्टों देकर स्वागत किया गया।
शिलान्यास कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ उप्र अध्यक्ष मुधूसूदन त्रिपाठी ने प्रदेश में अधिवक्ताओं द्वारा किये जाने वाली हड़ताल पर चिंता व्यक्त की, साथ ही मुख्य न्यायमूर्ति से यह अनुरोध किया गया कि बार काउंसिल ऑफ उप्र का सामान्य चुनाव पूर्व की भांति न्यायिक अधिकारियों द्वारा अपने पर्यवेक्षण में कराये जाने की मांग की। इस पर मुख्य न्यायमूर्ति ने कहा कि राज्य बार काउंसिल को हड़ताल पर सार्थक व प्रभावी कार्यवाही की जानी चाहिए व बार काउंसिल आफ उप्र का सामान्य चुनाव पूर्व की भांति हाईकोर्ट के निर्देशन में न्यायिक अधिकारियों से कराया जाये। उन्होंने इसके लिए एक समिति गठित करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ उप्र मधुसूदन त्रिपाठी के साथ उपाध्यक्ष जय नारायण पाण्डेय, सदस्य रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, सदस्य सचिव इमरान माबूद खन, पाचंू राम मौर्या, अरूण कुमार त्रिपाठी, अमरेन्द्र नाथ सिंह, सीनियर एडवोकेट अजय कुमार शुक्ला, अजय यादव, शिव किशोर गौड़, देवेन्द्र मिश्र नगरहा, प्रदीप सिंह,अकंज मिश्र, राकेश पाठक, प्राशान्त सिंह अटल, हाईकोर्ट बार एसोसियेशन के अध्यक्ष राधाकान्त ओझा व वरिष्ठ नरेन्द्र चन्द्र राजवंशी, तथा अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम के अन्त में सदस्य व पूर्व अध्यक्ष आमरेन्द्र नाथ सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम को समाप्त किया गया।

Check Also

 नाम पर संग्राम? अब बॉलीवुड सेलिब्रिटी और पॉलिटिशियन के बीच बयानबाजी शुरू

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ, (माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः बीते दिनों मुजफ्फरनगर प्रशासन ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *