भाजपा विधायक की पत्नी बाराबंकी के सफेदाबाद से सकुशल बरामद, आज सुबह हुईं थीं गायब

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। यूपी के सुल्तानपुर की लंभुआ सीट से भाजपा विधायक सीताराम वेरमा की पत्नी पुष्पा वर्मा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। डीसीपी नार्थ कासिम आब्दी की टीम ने बाराबंकी के सफेदाबाद से विधायक की पत्नी को बरामद किया है। पुष्पा वर्मा आज सुबह इंदिरानगर स्थित घर से अचानक गायब हुई थी।
डीसीपी कासिम आब्दी ने बताया पुष्पा वर्मा जिनकी उम्र लगभग 65 वर्ष है घर से बिना बताए चली गई थी। इनको भूलने की आदत है। मामले में तत्काल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी व पुलिस सक्रिय हो गई थी। आसपास के सीसीटीवी कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मैन्युअल सर्विलांस के माध्यम से खोजने का प्रयास किया जा रहा था। इसमें टोटल 10 टीम में लगी हुई थीं।
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पार्क, सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। एक सीसीटीवी में वह अकेले जाते दिख रही थीं। टीम ने बाराबंकी के सफेदाबाद में विधायक की पत्नी बरामद किया।

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *