भाजपा विधायक को मार्शलों ने बिहार विधानसभा के बाहर भेजा

Getting your Trinity Audio player ready...

पटना। भाजपा नेता विजय सिंह की मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है। बिहार विधानसभा के मानसूत्र सत्र के चौथा दिन भी हंगामेदार रहा। मार्शल ने भाजपा नेताओं को उठाकर सदन से बाहर कर दिया। बिहार विधानसभा में भाजपा नेताओं के हंगामा करने पर मार्शल ने भाजपा विधायक संजय सिंह को टांगकर सदन से बाहर कर दिया। इसपर भाजपा विधायक संजय सिंह ने प्रतिक्रिया भी दी।
उन्होंने कहा कि मैं कल की घटना की निंदा कर रहा था। कल राज्य सरकार के किये गये अत्याचार के बारे में बोल रहा था। अचानक, अध्यक्ष ने मार्शलों से मुझे ले जाने के लिए कहा और उन्होंने मुझे विधानसभा भवन से बाहर निकाल दिया। मुझे चोट लगी है। संजय सिंह ने कहा कि यह सरकार हमें न तो विधानसभा भवन में और न ही सडक़ों पर बोलने दे रही है। उन्होंने बिहार में आपातकाल लागू कर दिया है।
बता दें कि भाजपा नेता विजय सिंह की मौत मामले में पटना पुलिस ने सफाई दी है। बिहार पुलिस ने दावा किया कि भाजपा पदाधिकारी विजय कुमार सिंह लाठीचार्ज में नहीं मारे गए क्योंकि जब पुलिस कार्रवाई हुई तो वह पटना में विरोधस्थल पर मौजूद ही नहीं थे। पुलिस के दावों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। सम्राट चौधरी ने कहा कि विजय कुमार सिंह विरोध स्थल यानी डांगबंगला चौराहे पर मौजूद थे और पुलिस की बर्बरता के कारण उनकी मौत हुई। भाजपा नेता की मौत पर शुक्रवार को भाजपा ने मार्च निकाला।

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *