Breaking News

गर्दन पर चाकू रख मंदिर के पीछे ले गए, बारी-बारी से 8 लोगों ने किया रेप

Getting your Trinity Audio player ready...

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के बुलढाणा शहर के पास राजूर घाट पर आठ आरोपियों ने हथियाए की नोक पर एक 35 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। जिसके बाद महिला ने तत्काल इस मामले में मोटाला तालुका के बोराखेड़ी पुलिस स्टेशन में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बुलढाणा पुलिस को महिला द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक पीडि़ता अपने एक अन्य मित्र के साथ दोपहर में राजूर घाट से गुजर रही थी।
महिला ने शिकायत में बताया कि जब वो और उसका दोस्त राजूर घाट पर सेल्फी लेने के लिए रुके तो अचानक से कुछ लोग वहां आ गए और बदतमीजी करने लगे। महिला और उसके दोस्तों के विरोध करने पर आरोपियो पीडि़ता की गर्दन पर चाकू रख दिया। जिसके बाद आरोपी महिला को घाट स्थित देवी के मंदिर के पीछे घाटी में ले गए। जहां सभी ने महिला के साथ रेप किया।
पुलिस में दी गई शिकायत में महिला ने कहा है कि आरोपियों ने पीडि़ता के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता और उसका दोस्त राजूर घाट स्थित देवी मंदिर के पास सेल्फी लेने के लिए रुके थे। वहां पर आठ लोगों का ग्रुप था। उन्होंने शिकायतकर्ता के साथ मौजूद महिला के गले पर चाकू रख दिया।
आरोपियों ने पहले शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपए लूट। जिसके बाद महिला को घसीटकर घाटी में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। वहीं मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने दर्ज कर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है।

Check Also

आरपीएफ का हाथ, नन्हें फ़रिश्तों के साथ

— पिछले कुछ सालों में रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में मिले लगभग 1200 लावारिस बच्चों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *