Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा पहुंची राजस्थान, कई कांग्रेसी दिग्गजों का लगा जमावड़ा

Getting your Trinity Audio player ready...

जयपुर। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले वरिष्ठï कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की यात्रा का आज राजस्थान में पहला दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में पहला दिन है। सोमवार सुबह करीब 6 बजकर 11 मिनट पर झालावाड़ के काली तलाई से यात्रा शुरू हुई। काली तलाई से बाली बोरडा तक करीब 14 किलोमीटर के सफर के साथ यात्रा का पहला फेज पूरा हो गया। फिलहाल ब्रेक चल रहा है, साढ़े तीन बजे दिन का दूसरा चरण शुरू होगा।
भारत यात्रा के सुबह के सेशन में जयपुर के आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान को राहुल गांधी ने फटकार दिया। राहुल गांधी यात्रा में चलते हुए किसी से चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान विधायक रफीक खान ने कई बार टोकाटाकी की तो वे नाराज हो गए। राहुल गांधी की फटकार के बाद विधायक रफीक खान झेंप गए और राहुल गांधी से कुछ दूरी पर चलने लगे। रफीक खान को फटकारने का यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया।

महाराजपुर, कानपुर कैंट में सीट बंटवारे पर रहस्य जारी है
वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी की नीयत और नीति के कारण भारत टूटने का खतरा बढ़ रहा है। विभाजनकारी विचारधारा देश के लिए बड़ा खतरा है। राजनीतिक तानाशाही तीसरा बड़ा खतरा है। इन तीन खतरों का मुकाबला करने के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा चुनाव जिताऊ यात्रा नहीं है, इसका चुनावों में फायदा जरूर हो सकता है।
रमेश ने कहा कि मध्यप्रदेश में सडक़ों पर चलना बड़ा खतरा है। राजस्थान आकर राहत की सांस ली है। राजस्थान में सडक़ों पर चलना सेफ है। राजस्थान की सडक़ें बहुत अच्छी हैं।
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे यात्री राहुल गांधी के लिए एसेट साबित होंगे। बेरोजगारी से युवा परेशान है। समय रहते केंद्र सरकार बेरोजगारी, महंगाई को कंट्रोल करें। यात्रा इसी वक्त पर हो रही है, जब पूरा देश चिंतित है। यात्रा सम्पन्न होने के साथ फिर शुरू होगी। देश का आम आदमी यात्रा का साथ दे रहा है।
राहुल गांधी के साथ सीएम गहलोत और पायलट चल रहे हैं। सीएम बाएं हैं तो सचिन राहुल के दाएं। तस्वीर में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा भी दिख रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा में सुबह सुबह देविका भी शामिल हुईं। वही देविका जो 26/11 मंबई हमले के दौरान अपने पिता के साथ सीएसटी रेलवे स्टेशन पर थीं। आतंकी हमले में घायल भी हुईं। बाद में देविका ने अदालत में पाकिस्तानी आतंकवादी कसाब को पहचाना। उनकी गवाही उसे फांसी तक पहुंचाने में अहम साबित हुई।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राज्यमंत्री होम गाड्र्स राजेंद्र गुढ़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र, ओसियां से विधायक दिव्या मदेरणा ने भी सुबह-सुबह यात्रा से जुडक़र साथ चले। इससे पहले रविवार रात पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के क्षेत्र झालावाड़ से राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री हुई थी।
यात्रा सुबह करीब 6:11 मिनट पर झालरापटन से शुरू हुई। सीएम गहलोत, पूर्व सीएम सचिन पायलट सहित कई मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के पैदल चले। करीब 14 किलोमीटर के सफर के बाद पहला फेज पूरा। लंच ब्रेक के बाद दूसरा फेज शुरू होगा।
तकरीबन 11 बजे के आसपास जयराम रमेश, सीएम अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और यात्रा के राजस्थान प्रभारी दिवाकर शास्त्री प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुवीर मीणा गिरकर घायल। रघुवीर मीणा को एंबुलेंस से झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया है। रघुवीर मीणा चलते हुए लडख़ड़ाकर गिर गए थे। मीणा उदयपुर से सांसद रहे हैं।
भारत जोड़ो से सुबह-सुबह राजस्थान की बहादुर बेटी देविका भी जुड़ीं। राहुल ने उनसे बात की। देविका ने कहा- राहुल देश के लिए यात्रा कर रहे हैं। देविका पाली की रहने वाली हैं और मुंबई आंतकी हमले की चश्मदीद रही हैं। राहुल गांधी का काफिला तकरीबन 7 बजकर 47 मिनट पर झालरापाटन में रायपुर फाटक के पास एक ढाबे पर रुका। यहां लगभग 25 मिनट का टी ब्रेक लिया गया और 8:15 बजे यात्रा वहां से आगे बढ़ी।
दूसरे फेज में यात्रा शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहा पहुंचेगी। राहुल गांधी हर दिन यात्रा कें नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहे पर राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी यात्रा के दौरान आज चुनिंदा किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। यात्रा के दौरान ही हमेशा की तरह इनसे बातचीत होगी। वहीं, यात्रा के दौरान किसानों और आम लोगों से भी बात करेंगे। उनकी समस्या सुनेंगे। राहुल गांधी किसानों और आम लोगों की समस्याओं को यात्रा के दौरान उठाते रहे हैं।
पहले दिन शुरुआती करीब डेढ़ घंटे की यात्रा के बाद राहुल गांधी झालरापाटन के रायपुर फाटक के पास स्थित एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके। यात्रा का दूसरा फेज दोपहर बाद 3:30 बजे शुरू होगा। पहले फेज में राहुल गांधी तीन घंटे तक चले। अब वह झालरापाटन के बाली बोरड़ा में यात्रा के कैंप में ठहरे हैं। यात्रा के लिए हर स्टॉपेज पर कैंप बनाए गए हैं।
राहुल गांधी राजस्थान में यात्रा के पहले दिन 34 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। अब तक भारत जोड़ो यात्रा में औसतन रोज 24 किलोमीटर का सफर तय होता है, लेकिन राजस्थान में अब स्पीड बढ़ाई जा रही है। यात्रा में कांग्रेस के सभी खेमे एक साथ दिखे। गहलोत-पायलट, दोनों के समर्थकों ने यात्रा में भाग ले रहे हैं।

Check Also

 नाम पर संग्राम? अब बॉलीवुड सेलिब्रिटी और पॉलिटिशियन के बीच बयानबाजी शुरू

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ, (माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः बीते दिनों मुजफ्फरनगर प्रशासन ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *