Breaking News

जलगांव में धार्मिक स्थल पर हमला, पुलिस पर पथराव

Getting your Trinity Audio player ready...

जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव के अमलनेरा में बीती देर रात दो समुदाय आपस में भिड़ गए. मारपीट और पत्थरबाजी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से शांति की अपील की, पर उपद्रवी और उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस की टीम पर पत्थरबाजी कर दी।इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। इलाके में धारा 144 लागू है। पुलिस की कई टीमें शहर की गलियों में गश्त कर रही हैं। ्रष्ठत्र सूत्रों के मुताबिक, हिंसा में 4 पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में हिंसा शुरू हुई। अमलनेरा में दीवार पर एक समुदाय के कुछ बच्चे पेशाब कर रहे थे, जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध जताया। शुरू में तो मामूली कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग हाथापाई करने लगे।मारपीट की घटना शुक्रवार रात 10 बजे के करीब हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने अमलनेरा शहर से 34 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, अगले दो दिनों तक शहर में कफ्र्यू लगाया गया है। अब किसी तरह की शहर में कोई अप्रिय घटना की खबर नही है।
जानकारी के मुताबिक, शहर के जिंजर गली व सराफ बाजार में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी हो रही थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।
पुलिस ने कहा है कि शहर की सुरक्षा में कोई भी बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान में जुटी है। पुलिस के अधिकारी ने कहा है कि दोनों पक्षों से बात की गई है औऱ उन्हें समझाया गया है। बताया जा रहा है कि हिंसा में शामिल लोगों ने मंदिर और दुकानों में तोडफ़ोड़ की है। मंदिर में तोडफ़ोड़ की घटना पर दूसरा पक्ष और उग्र हो गया और उन्होंने पत्थरबाजी की।

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *