Breaking News

जोश और जज्बे के साथ पशुपालन विभाग ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा की धूम जहां विदेशों में भी सुनायी दे रही है, तो वहीं राजधानी में भी हर कोई आजादी के रंग में सराबोर दिख रहा है। इसी क्रम में आज पशुपालन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी घर घर तिरंगा यात्रा की मुहिम को एक कदम आगे बढ़ाने के लिए निकल पड़े। विभाग के अधिकारियों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया।
इस तिरंगा यात्रा में पशुपालन विभाग के निदेशक प्रशासन एवं विकास डॉ0 इंद्रमणि, निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र डाँ0 प्रमोद कुमार सिंह, सीईओ यूपीएलडीबी व अपर निदेशक (गो0वि0) डॉ0 अरविंद कुमार सिंह, अपर निदेशक बीपीएस डा0 एस.के.अग्रवाल, वित्त नियंत्रक एमके भट्ट, संयुक्त निदेशक (प्रशासन) एवं समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अपर निदेशक डा. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव बहुत ही धूमधाम हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। डा. अरविंद ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदो को नमन करने और अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियो के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करने के लिए निकाली जा रही है, वहीं इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करना भी है। इस अवसर पर यूपी एलडीबी से डॉ वीनू पांडे,डॉ गौरव, डॉक्टर आलोक, अमरेंद्र शर्मा सहित विभागयी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

क्या है हर घर तिरंगा अभियान

आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत यह अभियान शुरू किया गया है। बीते 22 जुलाई को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी। उन्होंने जिक्र किया कि 22 जुलाई, 1947 को ही तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था। उन्होंने लिखा, ‘इस साल, जब हम ‘आजादी का अमृत’ महोत्सव मना रहे हैं, तो आइए ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करें। 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा फहराएं या प्रदर्शित करें। यह मुहिम राष्ट्रध्वज के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करेगी।’

Check Also

अवैध खनन पर शासन सख्त, बनाया यह मास्टर प्लान

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार तृतीय ने प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *