छात्र नेता की गिरफ्तारी पर एएमयू में बवाल, यूनिवर्सिटी के सभी गेटों पर छात्रों ने जड़ा ताला

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में छात्रों का बवाल काफी बढ़ गया है। शनिवार की सुबह छात्रों के एक समूह ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सभी गेट बंद कर ताला लगा दिया। यह बवाल स्टूडेंट लीडर फरहान जुबेरी की गिरफ्तारी के विरोध में हो रहा है। हालात नियंत्रण से बाहर जाते देख पुलिस ने भी अपनी ओर से मोर्चा संभाल लिया।
जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के महेशपुर मोड़ स्थित एक ढाबा के मालिक को एएमयू के छात्रों ने सुलेमान हॉल में लाकर मारपीट की थी। छात्रों ने ढाबा संचालक को जूते पर नाक रगडऩे के लिए विवश किया था। इस मामले में अलीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को पुरानी चुंगी के पास से छात्र नेता फरहान जुबैरी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने दोदपुर में दूसरे छात्र नेता जैद शेरवानी को घेर लिया।
लेकिन उसी समय काफी संख्या में छात्र वहां पहुंच गए और जैद पुलिस को गच्चा देकर भागने में सफल हो गया। इस घटना के विरोध में शाम से ही एएमयू कैंपस में बवाल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि जुबेरी को तो गिरफ्तार किया गया है, लेकिन जैद को उस घटना के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लेकिन छात्रों का आरोप है कि पुलिस छात्र नेताओं को फर्जी मामलों में गिरफ्तार कर रही है।
यह कहते हुए छात्रों ने बाब-ए-सैयद को बंद कर दिया है। बता दें कि 26 जुलाई को एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसमें एक युवक को एएमयू के सुलेमान हॉल में लाकर मारपीट की जा रही थी। युवक को कमरे में बंद कर बेल्टों और डंडे से पीटा जा रहा था। उससे जूतों पर नाक रगड़वाई जा रही थी। वीडियो पर संज्ञान लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया था। वहीं वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर पुलिस ने गिरफ्तारी शुरू की है। इसी क्रम में छात्र नेता फरहान जुबैरी को गिरफ्तार किया गया है।इस मामले में अब तक छह आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं हाल ही में फरहान जुबैरी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *