महिला दारोगा से अभद्रता के आरोप में दो सिपाही गिरफ्तार, जांच शुरू

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। संभल के चंदौसी में एक महिला दारोगा से अभद्रता के आरोप में दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकार दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि अमरोहा के गजरौला थाने में तैनात एक महिला उप निरीक्षक की ड्यूटी मंगलवार रात चंदौसी के मेला गणेश चौथ में लगी थी। वह बुधवार को ड्यूटी से वापस जा रही थी तभी रास्ते में कार सवार दो सिपाहियों ने उसका पीछा किया।
उन्होंने बताया कि आरोप है कि महिला दारोगा ने जब संभल के बहजोई थाना क्षेत्र स्थित इस्लामनगर मार्ग पर अपनी कार रोकी तो सिपाहियों ने उसके साथ अभद्रता की। कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान रविंद्र और पवन चौधरी के रूप में हुई है। उनके खिलाफ छेडख़ानी तथा धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने दोनों सिपाहियों को निलंबित भी कर दिया है।

Check Also

मुख्तार गैंग का ढाई लाख के इनामी अनुज की मुठभेड़ मे मौत

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ःउत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कनौजिया को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *