उत्तर प्रदेश में 12 आईएएस अफसरों के तबादले

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों प्रशासनिक अधिकारियों के बड़े फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर से आज शनिवार को एक दर्जन आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार एम देवराज, प्रमुख सिचव, प्रावधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन से वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
डा0 एम.के.एस सुन्दरम, प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा तथा कौशल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन से प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर शासन की जिम्मेदारी सौंपी गए है। पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उप्र शासन से वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
बाल कृष्ण त्रिपाठी, आईएएस (एससीएस-2008), विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, उत्तर प्रदेश शासन से प्रभारी आयुक्त, चित्रकूटधाम मंडल बनाए गए हैं।
सी0 इन्दुमती, मिशन निदेशक, उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जिलाधिकारी फतेहपुर बनाई गई हैं।
कृत्तिका ज्योत्सना, विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग तथा प्रबन्ध निदेशक, उ0प्र0 राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम को जिलाधिकारी सुल्तानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अनुनाया झा, नगर आयुक्त, नगर निगम, मथुरा-वृन्दावन से जिलाधिकारी महाराजगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सत्येन्द्र कुमार, जिलाधिकारी, महाराजगंज से जिलाधिकारी बाराबंकी बनाए गए हैं।
अविनाश कुमार, जिलाधिकारी, बाराबंकी से झांसी जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रविन्द्र कुमार – ।। जिलाधिकारी, झांसी से जिलाधिकारी बरेली बनाए गए हैं।
प्रवीण वर्मा एसीईओ बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं।

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *