पर्यटन मंत्री ने किया ईको पर्यटन सर्किट का शुभारम्भ

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः पर्यटन मंत्री डा. अरूण कुमार सक्सेना ने आज दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग लखीमपुर खीरी में बफर जोन में ईको पर्यटन सर्किट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों ने नेचर गाइडों को जॉकेट वितरित की तथा दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया खीरी से लाये गये पालतू हाथियों को सूक्ष्म जलपान ग्रहण करवाया। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने हरी झण्डी दिखाकर सफारी वाहनों को पर्यटन मार्ग पर रवाना किया। वहीं भीरा रेंज में ईको पर्यटन सर्किट के शुभारम्भ के अवसर पर संजय श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, उत्तर प्रदेश, ललित कुमार वर्मा, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व, लखीमपुर खीरी, संजय विस्वाल, प्रभागीय वनाधिकारी, दक्षिण खीरी वन प्रभाग, सौरीष सहाय, प्रभागीय वनाधिकारी, उत्तर खीरी वन प्रभाग /उप निदेशक, (बफर जोन) दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, लखीमपुर खीरी, मनोज तिवारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, निघासन, क्षेत्रीय वन अधिकारी, भीरा एवं भीरा रेंज के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *