Breaking News

यह देश हमारा है प्यारा, इस देश को भारत कहते हैं…

यह देश हमारा है प्यारा इस देश को भारत कहते हैं
इस देश में हिन्दू और मुस्लिम आपस में मिल कर रहते हैं
यह देश किसानों की धरती,
यह वीर जवानों की धरती।
जो देश की ख़ातिर जां दे दें,
है ऐसे दिवानों की धरती।
हंुकार, सुनकर वीरों की दुश्मन के इरादे ढहते हैं
यह देश हमारा है प्यारा इस देश को भारत कहते हैं।
हम प्रेम की जोत जलायेंगे
इस देश को स्वर्ग बनायेंगे।
रूठेगा अगर कोई कभी हमसे
हम प्यार से उसको मनायेंगे।
हर दिल में दया का सागर है और प्रेम के दरिया बहते हैं
यह देश हमारा है प्यारा इस देश को भारत कहते हैं।
हम प्रेम के पथ के राही हैं
और देश के सच्चे सिपाही हैं।
दुश्मन ने अगर जो ललकारा
फिर उसके लिये तो तबाही हैं।
इस राह में मुश्किल कोई भी हो हम हंसते हंसते सहते हैै
यह देश हमारा है प्यारा इस देश को भारत कहते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

लेखक- शाहिद हुसैन
यूनिटी कालेज,
हुसैनाबाद, लखनऊ।

 

Check Also

अवैध खनन पर शासन सख्त, बनाया यह मास्टर प्लान

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार तृतीय ने प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *