गोरखपुर विवि की कुलपति का संदेश, लोगोें के लिए बना प्रेरणा श्रोत

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ/गोरखपुर,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन का जन्मदिन खास तरीके से मनाया गया, प्रकृति से खास लगाव रखने वाल कुलपति ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर लोगों को पौधा रोपण कर, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर लोगों ने उनके अच्छे स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना भी की। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आत्मसाथ किया।
अपने जन्मदिन के अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में रुद्राक्ष का पौधा लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दूबे, अलकनंदा महिला छात्रावास की अभिरक्षिका डॉ. मीतू सिंह, अधीक्षिका डॉ. स्वर्णिमा सिंह, डॉ सोनल सिंह, डॉ कल्पना दिवाकर विश्वविद्यालय के संपत्ति अधिकारी डॉ अमित उपाध्याय, डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने कुलपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लम्बी उम्र की कामना की।

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *