कुलपति आलोक कुमार राय के नेतृत्व में छात्रों ने देखा चंद्रयान मिशन 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण

Getting your Trinity Audio player ready...

 

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)। आज लखनऊ विश्वविद्यालय ने कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय के नेतृत्व में आज शाम मालवीय सभागार में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के सभी शिक्षण सदस्य, शोध छात्र एवं स्नातकोत्तर छात्रों को चंद्रयान मिशन 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान चंद्रयान की सफल लैंडिंग को देख उपस्थित सभी लोग काफी रोमांचित हो उठे।

कुलपति आलोक कुमार राय

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विशेष रूप से अपनी पूर्व छात्रा डॉक्टर रितु करीधल को इसके लिए हृदय से बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। कुलपति ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है और सभी देशवासी बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। चंद्रयान मिशन 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखकर सभी संकाय सदस्यों और छात्रों ने चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव क्षेत्र में इस अत्यंत दुर्लभ लैंडिंग के बारे में नई जानकारी प्राप्त की और अनुसंधान और जांच के इस बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्र में नए शोध और जांच को अंजाम देने के लिए प्रेरित हुए।

 

कुलसचिव विनोद कुमार सिंह

वहीं विश्व विद्यालय कुलसचिव विनोद कुमार सिंह ने कहा यह वकाये पूरे देश के लिए गर्व का विषय है इससे भारत की विश्व मे ख्याति बढ़ेगी यह ऐतिहासिक दिन हमे तथा हमारी आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देगा। श्री सिंह ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय की हमारी छात्रा इसरो के चंद्र मिशन से जुड़े होने से हमारे लिए और भी गर्व की बात है।

 

परिक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी

वहीं लखनऊ विश्व विद्यालय के परिक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने कहा यह ऐतिहासिक दिन है आज पूरे विश्व में भारत ने अपनी अंतरिक्ष क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि भारत चाँद के दक्षणि ध्रुव पर पहुँचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है हमारे ही विद्यालय की पूर्व छात्रा रितु करिधाल जो की इसरो के इस चंद्र मिशन मे महत्वपूर्ण भूमिका मे है इसलिए लखनऊ विश्व विद्यालय का नाम भी इतिहास मे दर्ज हो गया है।

छात्र कल्याण डीन प्रो0 पूनम टंडन

वहीं इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय की ने कहा हम इसरो को उसकी इस उपलपधि के लिए बधाई देते है, प्रो0 टंडन ने कहा कि यह सच मे एक बहुत ही कठिन मिशन था, जिसे हमने पूरा किया यह सफलता भारत को विश्व मे अंतरिक्ष के क्षेत्र मे ऊंचा स्थान दिलायेगी। उन्होंने कहा कि मै पूरे विश्वविद्यालय परिवार की ओर से अपनी पूर्व छात्रा रितु करिधल को बधाई देती हुं और और भविष्य के लिए शुभकामना देती हुं।

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *