उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में सफलता पाकर, छात्रों ने बढ़ाया विश्वविद्यालय का मान

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)।सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा में, लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के अभ्यर्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है। परिणाम, बीते दिनांे की शाम को घोषित किए गए, और इसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के वर्तमान और पूर्व छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का दिखाई पड़ा है। छात्रों की इस शानदार सफलता पर प्रो पूनम टंडन, अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने कहा कि हालांकि लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय को सबसे बेहतरीन विभागों में से एक माना जाता है और यहाँ पर होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों ने नियमित रूप से सफलता प्राप्त की है, तो यह नतीजा इस परंपरा का एक और शानदार उदाहरण है।

 

 

प्रो बी डी सिंह, डीन विधि संकाय

वहीं प्रो बी डी सिंह, डीन विधि संकाय ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि  मिली जानकारी के अनुसार, अर्जिता वर्मा, मोहम्मद जुनैद, विवेक दुबे, पवन कुमार शर्मा, जागृति, अंजू यादव, अभिनव त्रिपाठी, कमलकांत तिवारी, बृजेश पटेल, नीरज यादव, उर्फी आजमी, विभा, रश्मि सिंह, सृष्टि शुक्ला, तान्या शर्मा, और यशी पांडे, सर्वेश पाण्डेय, अर्जिता वर्मा, मोहम्मद जुनैद,विवेक दुबे, पवन कुमार शर्मा, जागृति,अंजू यादव,अभिनव त्रिपाठी,कमलकांत तिवारी,बृजेश पटेल,नीरज यादव,उर्फी आजमी,विभा,रश्मि सिंह,सृष्टि शुक्ला,तान्या शर्मा और यशी पांडे सहित कई छात्र-छात्राएं इस परिणाम में सफल रही हैं, जो गर्व से लखनऊ विश्वविद्यालय का परिचय करा रहे हैं। आशा है कि इस संख्या में और वृद्धि हो सकती है। कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जब छात्रों की समर्पण और मेहनत उनके मार्गदर्शकों के मार्गदर्शन के साथ मिलती है, तो ऐसे उत्कृष्ट परिणाम स्वाभाविक होते हैं। उन्होंने कहा, विधि संकाय ने प्रत्येक परिणाम के साथ सिद्ध किया है कि यह देश के सर्वश्रेष्ठ विधि संस्थानों में से एक है।

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *