समाजवादी पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र अखिलेश ने कही यह बड़ी बात

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज))। समाजवादी पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया पेज से जनता के सुझाव मांगे थे। जनता के सुझाव के आधार पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया। लोगों के सुझाव के आधार पर विजन डॉक्यूमेंट बनाया है। विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने को लेकर जनता के मांगपत्र के रूप में सोशल मीडिया पर जानकारी हासिल की। जिसके बाद सभी ने समय-समय पर हमें अपने सुझाव दिए। इसमें सभी का संकलन है। अखिलेश ने कहा कि जनता का मांगपत्र हमारा अधिकार है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि हमने अपने विजन डॉक्यूमेंट को जनता का मांग पत्र – हमारा अधिकार नाम दिया है।
इस विजन डॉक्यूमेंट में मुख्य मांगें हैं- संविधान की रक्षा का अधिकार, रक्षा का अधिकार लोकतंत्र, मीडिया की स्वतंत्रता का अधिकार, और सामाजिक न्याय का अधिकार, देश के विकास के लिए सामाजिक न्याय का अधिकार आवश्यक है। जाति जनगणना के बिना समावेशी विकास संभव नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि युवा बेरोजगार हैं। बेरोजगारी 80 फीसदी तक पहुंच गई है। गांव में 90 फीसदी तक बेरोजगार युवा, नौकरी की आश में भटक रहे है। यहां पर उत्तर प्रदेश का हाल और खराब है। सरकार आरक्षण नहीं देना चाहती, इसीलिए नौकरी नहीं देना चाहती। भाजपा की सरकार में प्रदेश में जान बूझकर कर पेपर लीक कराए जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि गरीबों तक आने वाला राशन की गुणवत्ता भी घटिया है। गरीब लोगों को पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा। अखिलेश ने कहा कि निशुल्क शिक्षा का अधिकार है। जीडीपी तीन फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी करेंगे। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम भी सभी विभागों में बहाल की जाएगी। सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि सीमाएं असुरक्षित होती जा रही हैं। भारत के कुछ हिस्से में सीमा सिकुड़ रही है। अग्निवीर सोची समझी रणनीति है। अग्निवीर नीति को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा दोबारा आई तो कहीं, पुलिस पीएसी में भी तीन साल की नौकरी न कर दे। अखिलेश ने कहा कि जनता का साथ होगा तो सबसे ज्यादा सीट पाएंगे। भाजपा के वादे झूठे वादे रहेंगे। सपा अधिकारों की बात करती है। जयंत चैधरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जहां हम जाएंगे, वहां कोई नहीं आ पाएगा। हाल में एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमान उतरने पर कहा कि यही हमारी क्वालिटी है।

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *