प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने लिया, एनिमल बर्थ कण्ट्रोल ट्रेनिंग सेंटर का जायजा

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात तथा विशेष सचिव नगर विकास महेंद्र बहादुर सिंह द्वारा लखनऊ नगर निगम अंतर्गत जरहारा, इंदिरानगर स्थित श्वान बंध्याकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया जिसका संचालन ह्यूमन सोसाइटी इंटरनेशनल इंडिया संस्था द्वारा किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव द्वारा प्रस्तावित एनिमल बर्थ कण्ट्रोल ट्रेनिंग सेंटर की प्रगति के विषय में स्थलीय निरिक्षण कर जानकारी ली और मुख्य अभियंता महेश वर्मा कों विश्व स्तरीय ट्रेनिंग सेंटर बनाने के लिए निर्देश दिए। इसके साथ ही साथ वर्तमान एबीसी सेंटर के सौंदर्यीकरण कर उच्चकृत करने के लिए निर्देशित किया गया, प्रमुख सचिव द्वारा सम्पूर्ण एबीसी कार्यक्रम की जानकारी ली गयी और निर्देशित किया गया की सार्वजनिक स्थलों, पार्काे, स्कूल, कॉलेज के आस पास संघन कार्यक्रम चलाया जाय तथा स्कूल के बच्चों और वेटरीनरी कॉलेज के बच्चों की एक्सपोज़र विजिट कराई जाय जिससे उन्हें भी प्रक्रिया और एबीसी कार्यक्रम की जानकारी हो सक।

प्रमुख सचिव द्वारा शल्य क्रिया तथा संस्था के एप के विषय में जानकारी ली गयी की कैसे उसी स्थल पर बंध्याकरण पश्चात वापस छोड़ा जाता है। श्वानों के रखरखाव की व्यवस्था कों संतोषजनक पाया गया और अधिक बंध्याकरण करने पर बल दिया गया। लखनऊ नगर निगम द्वारा 2019 से वर्तमान तक 84500 श्वानों का सफल बंध्याकरण तथा टीकाकरण किया जा चुका है, श्वानों की कुल संख्या अनुमानित 1,10000 के आस पास है। इसके बाद प्रमुख सचिव द्वारा राधा उपवन गौशाला का निरीक्षण किया, इस दौरान प्रमुख सचिव ने गायों कों गुड़ भी खिलाया गया। वहीं प्रमुख सचिव द्वारा पशुओं पर आरोपित जुर्माना की जानकारी ली गयी और निर्देश दिए गए की पशुपालको से ऑनलाइन जुर्माना लेने की व्यवस्था विकसित की जाए और पशुओं कों दूध देने के उपरांत खुला छोड़ने पर अधिकतम जुर्माना लिया जाये। गौशाला के सौंदरियकरण के लिए मुख्य अभियंता कों निर्देशित किया गया।

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *