दो बसों के बीच भिड़ंत, छह बच्चे समेत एक ड्राइवर की मौत

Getting your Trinity Audio player ready...

बदायूं। बदायूं से एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है। यहां एक भीषण सडक़ हादसा हुआ है। दो स्कूल बसों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें सात लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। मृतकों में छह बच्चे और एक ड्राइवर शामिल है।
इसके अलावा करीब 18 बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है। घटना आज यानी सोमवार सुबह की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत बदायूं के नवी नगर के पास करीब आठ बजकर 45 मिनट पर हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त दोनों गाडिय़ों की स्पीड काफी ज्यादा थी और दोनों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर म्याऊं कस्बे के एसआरपीएस स्कूल की वैन और सत्यदेव इंटर कॉलेज के बस के बीच हुई है।
हादसे में स्कूल वैन को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। उसके परखच्चे उड़ गए हैं। दुर्घटना के बाद दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाकी की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई।

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *