उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा-नंदी

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला पंचायत सभागार परिसर में आयोजित सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
मंत्री नन्दी ने साथ सबका विकास उत्कर्ष के 8 वर्ष नामक पुस्तक का विमोचन करते हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, टूल किट, चेक और चाभी वितरित किया। वहीं पत्रकार बंधुओं से वार्त कर उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतम 8 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं के सशक्तिकरण, कानून-व्यवस्था की बेहतरी, औद्योगिक निवेश, निर्यात और रोजगार के अवसरों में वृद्धि तथा गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए प्रभावी योजनाएं लागू की गई हैं, जिनके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश आज देश में विकास का मॉडल बन चुका है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि 2017 के पहले जहां प्रदेश की पहचान का संकट था। बेटियां, व्यापारी एवं उद्यमी हर कोई असुरक्षित था। वहीं आज नए भारत का नया उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरन्तर प्रगति, समृद्धि एवं खुशहाली के पथ पर अग्रसर है। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के समग्र एवं चहुंमुखी विकास को समर्पित गौरवशाली आठ वर्ष पूरे किये हैं। मंत्री नन्दी ने कहा कि डबल इंजन की हमारी सरकार ने जनकल्याण एवं अन्त्योदय के मन्त्र को आत्मसात करते हुए प्रत्येक क्षेत्र एवं वर्ग के उत्थान का द्वार खोला है। हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री के संकल्प सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास की प्रतिबद्धता को धरातल पर साकार किया है। पिछले आठ वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश भारत के सांस्कृतिक, आर्थिक एवं औद्योगिक विकास की राजधानी बनकर उभरा है। महाकुम्भ-2025 के ऐतिहासिक आयोजन ने भारत की विराट सांस्कृतिक चेतना एवं सनातन मूल्यों की ऊंचाई से दुनिया का परिचय कराया है। 2017 में शुरू हुई इस विकास यात्रा को उत्तर प्रदेश की जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद एवं समर्थन प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश को सर्वाेत्तम प्रदेश बनाने को संकल्पित यह विकास यात्रा अब शानदार आठ वर्ष पूर्ण कर चुकी है। ये आठ वर्ष उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता की सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित रहे हैं, ये आठ वर्ष गरीब कल्याण और जनसेवा को समर्पित रहे हैं, ये आठ वर्ष औद्योगिक विकास एवं आर्थिक समृद्धि को समर्पित रहे हैं, ये आठ वर्ष कानून व्यवस्था की मजबूती एवं माफिया तत्वों के उन्मूलन को समर्पित रहे हैं, ये आठ वर्ष विरासत के साथ विकास के संकल्प को साकार करने की प्रतिबद्धता को समर्पित रहे हैं! उत्तर प्रदेश निवेश, निर्माण और निर्यात को सुदृढ़ करते हुए वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है! ग्लोबल इन्वेस्टर समिट जैसे वृहद आयोजनों के माध्यम से देश-दुनिया के निवेशक उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास यात्रा में सहभागी बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश ष्सुरक्षित परिवेश-सुरक्षित निवेशष् के रोलमॉडल के रूप में स्थापित हुआ है! इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एवं कनेक्टिविटी के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पूरे देश में अव्वल है! आज हमें एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में एक नई पहचान मिली है।

Check Also

Мега сб: подводные камни и возможности 2026

Содержание Что такое мега сб? Преимущества мега даркнет Как использовать мега онион Сравнение с мегой …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *