लखनऊ डीएम ने दी अधिकारियों को हिदायत, पीड़ितों से ले फीडबैक

Getting your Trinity Audio player ready...
समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनते जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)। पीड़ितों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किये जा रहे समाधान दिवस में आज 82 ऐसे प्रकरणों का ऑन स्पॉट निपटारा किया जो अरर्से से न्याय की आस में दर दर भटक रहे थे। समाधान दिवस में राजधानी की पांच तहसीलों में कुल 248 आवेदन फरियादियों द्वारा दिये गये। समाधान दिवस में किन्ही कारणों से लंबित मामलों को समय सीमा के अन्दर निपटाने के आदेष जिलाधिकारी विषाख जी ने दिये। इसके साथ ही उन्होंने अपने मातहतों को आदेष दिये कि समाधान दिवस के जो भी प्रकरण निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को दिए गए है उन सभी प्रकरणों में निस्तारण के बाद अधिकारी, शिकायतकर्ताओं से कॉल करके फीडबैक लेना न भूलंे।
जिलाधिकारी विशाख जी0 ने बताया कि जनपद की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिलाधिकारी विशाख जी0 ने बताया कि तहसील बीकेटी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 248 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 82 प्रकरणों का निस्तारण विभिन्न टीमो के माध्यम से कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करा दिया जायें। उन्होंने बताया कि आज के सम्पूर्ण समाधान दिवसो में तहसील सदर में 49 में से 08 प्रकरण का निस्तारण प्रकरण, तहसील मलिहाबाद में 77 में से 12 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बी0के0टी0 में 248 में से 82 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मोहनलालगंज में 265 में से 39 प्रकरण का निस्तारण तथा तहसील सरोजनीनगर में 111 में से 10 प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये। आज जनपद में पुलिस 130, राजस्व एवम पुलिस संयुक्त 01, राजस्व 405, विकास 53, शिक्षा 03, स्वास्थ्य 03, समाज कल्याण 11 तथा अन्य 144 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए की आज जो भी प्रकरण प्राप्त हुए है उनके निस्तारण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। सभी प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में करते हुए, फोटो व वीडियो सहित आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उक्त के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की समाधान दिवस के जो भी प्रकरण निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को दिए गए है उन सभी प्रकरणों में निस्तारण के बाद अधिकारीगण शिकायतकर्ताओं से कॉल करके फीडबैक लेना सुनिश्चित करे।

 

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *