Breaking News

नन्हें मुन्हों ने दिखाया रूप, कोई बना राम तो कोई सीता

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। राजधानी के पायनियर मांटेसरी स्कूल की ऐशबाग शाखा में आज स्कूल के नन्हें मुन्हें छात्र अलग ही रंग की वेशभूषा में नजर आये, रंग बिरंगे कपड़े पहन कर कोई राम के वेश में नजर आया तो किसी ने सीता का वेश धारण किया। मौका था पायनियर स्कूल में मनाया जाने वाले दशहरे के उत्सव का। रंगबिरंगे कपड़ों में सज धज कर आये नन्हें मुन्हों ने अपनी आदाओं से सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री वंदना शर्मा ने बच्चों को दशहरे का महत्व समझाया, उन्होंने कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। दशहरे के दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। सुश्री वंदना शर्मा ने कहा कि यह त्योहार भारतीय संस्कृति के वीरता का पूजक, शौर्य का उपासक है। उन्होंने कहा कि हम सभी को श्रीराम की तरह हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने बच्चों से माता-पिता की आज्ञा का पालन करने का आह्वान किया।

Check Also

प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय एवं क्वैस कार्प लिमिटेड सह उदति फाउण्डेशन के मध्य हुआ एमओयू

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः प्रदेश के जॉब सीकर्स को रोजगार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *