Breaking News

अखिलेश पर केशव और पाठक का पलटवार

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। सूबे में हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान चल रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने हमला बोला है। उत्तर प्रदेश में तीन उपचुनावों को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। गुरुवार को रामपुर में प्रचार करने गए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार के दोनों डेप्युटी सीएम को बगावत करने की सलाह दी तो केशव प्रसाद मौर्य भडक़ गए। शुक्रवार को उन्होंने अखिलेश पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव न तो मुख्यमंत्री बन पाएंगे और न बना पाएंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि सपा मुखिया अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।


उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव तो अभी ट्रेलर है, 2024 में सभी 80 की 80 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। अखिलेश यादव ने दोनों उपमुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए उन्हें 100 विधायक साथ लाने पर मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दिया था।
पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। सपा के लोग बुरी तरह से डिरेल्ड हो चुके, सत्ता जाने से बौखलाए हैं, उनकी जमीन खिसक चुकी है। वहीं, अखिलेश पर हमला बोलते हुए कहा कि वो व्यक्तिगत रूप से लोगों को गुमराह करने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं, जो दुखद है। राजनीति में शुचिता का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने के बजाय, यदि सरकार अगर गलत काम करे तो उसको बताएं। सरकार के 5 साल 7 महीने गुजर गए एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।
इससे पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोल चुके हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिये पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव आप न मुख्यमंत्री बन पायेंगे, न बना पायेंगे। बयानों से लगता है बौखलाए-खिसियाए ही नहीं, मैनपुरी और रामपुर में पराजय देख मानसिक संतुलन भी खो चुके हैं। गुंडागर्दी, बूथ क़ब्ज़ा कर नहीं पाओगे। उन्होंने कहा जनता ने सपा की साइकिल को ख़ारिज कर दिया है।
दरअसल, अखिलेश यादव रामपुर सीट से सपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने गए थे। इस दौरान योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने उन्हें सपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दे डाला। अखिलेश यादव ने कहा कि दोनों डेप्युटी सीएम हम लोगों को कह रहे हैं कि हम माफिया हैं। हम लोगों को अपराधी कहते हैं, लेकिन वो दोनों इस चक्कर में हैं कि कब मुख्यमंत्री बन जाएं।
सपा मुखिया ने तंज भरे लहजे में कहा कि मैंने पहले भी ऑफर दिया। रामपुर से भी ऑफर दे रहा हूं, लाओ अपने साथ 100 विधायक, हम 100 विधायक आपके साथ तैयार हैं। सरकार बना लो और मुख्यमंत्री बन जाओ। क्या उपमुख्यमंत्री बने घूम रहे हो। उपमुख्यमंत्री में क्या रखा है।
बता दें कि रामपुर में जनसभा के दौरान दोनों उपमुख्यमंत्रियों को लेकर सपा मुखिया ने मंच से ही तंज भरे लहजे में कहा कि मैंने पहले भी ऑफर दिया, रामपुर से फिर ऑफर दे रहा हूँ लाओ अपने साथ 100 विधायक, हम 100 विधायक आपके साथ तैयार है, सरकार बना लो और मुख्यमंत्री बन जाओ।

Check Also

 नाम पर संग्राम? अब बॉलीवुड सेलिब्रिटी और पॉलिटिशियन के बीच बयानबाजी शुरू

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ, (माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः बीते दिनों मुजफ्फरनगर प्रशासन ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *