यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Getting your Trinity Audio player ready...

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर जीरो प्वाइंट से 25 किलोमीटर दूर शनिवार सुबह उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब पर एक वैन में तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वैन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीनों बच्चे हैं और तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी मृतक एक ही परिवार के थे और जेजे कॉलोनी, फेस-3 मदनपुर खादर, थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली के रहने वाले थे। सभी वैन सवार दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, यह हादसा ग्रेटर नोएडा से आगरा जाने वाली लेन पर हुआ है।
मृतकों में उपेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र 38 वर्ष, मूल निवासी ग्राम जपला कचरा थाना हुसैनाबाद जिला पलामू झारखंड। बिजेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र करीब 36 वर्ष। कांति देवी पत्नी बिजेंद्र बैठा उम्र 30 वर्ष। ज्योती पुत्री बिजेंद्र बैठा उम्र 12 वर्ष। सुरेश पुत्र श्रीकांत कामत बैठा उम्र 45 वर्ष।
वहीं घायलों सूरज पुत्र उपेंद्र बैठा उम्र 16 वर्ष। आयुष पुत्र बिजेंद्र बैठा उम्र 08 वर्ष। आर्यन पुत्र बिजेंद्र बैठा उम्र 10 वर्ष शामिल हैं।

 

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *