महिला प्रधानों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2025 के उपलक्ष्य में महिला प्रधानों के लिए ऊर्जा, विकास की बातः महिला प्रधान के साथ विषयक आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने महिला प्रधानों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला प्रधानों को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं और पहल को लागू कर रही है, जिससे वे अपने क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, जल प्रबंधन और महिला अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने महिला प्रधानों की उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सी 3 की कार्यकारी निदेशक डॉ. अपराजिता गोगोई ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए, महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने में संस्था के प्रयासों पर प्रकाश डाला। इसके बाद महिला सशक्तिकरण से संबंधित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यशाला में एक विशेष पैनल चर्चा का आयोजन हुआ, जिसमें महिला प्रधानों ने अपने अनुभव, चुनौतियाँ और उपलब्धियाँ साझा कीं। इस चर्चा में महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश आजीविका मिशन और पंचायती राज विभाग के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। प्रतिभागियों के लिए ‘ओपन हाउस’ सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें खुलकर अपने विचार साझा करने का अवसर मिला। कार्यशाला के दौरान मुख्य सचिव ने ग्राम प्रधानों के लिए विशेष रूप से तैयार ‘ग्राम पंचायत विकास योजना व सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण’ से संबंधित संसाधन सामग्रियों का विमोचन किया और महिला प्रधानों को उत्कृष्ट नेतृत्व हेतु स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस कार्यशाला का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंचायती राज मंत्रालय के निर्देशानुसार किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य महिला प्रधान के नेतृत्व को प्रोत्साहन देना और सशक्त बनाना ताकि वह अपने ग्राम पंचायत के विकास और सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। कार्यशाला का समापन धन्यवाद ज्ञापन और आगामी कार्य योजनाओं की चर्चा के साथ हुआ। इस पहल से महिला प्रधानों को न केवल नई जानकारियाँ और संसाधन प्राप्त हुए, बल्कि उन्हें नीति-निर्माताओं एवं विशेषज्ञों के साथ संवाद करने का अवसर भी मिला। यह कार्यशाला राज्य में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा प्रदान करेगी और ग्राम पंचायतों में महिला नेतृत्व को और मजबूती देगी। इस अवसर पर प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार, निदेशक पंचायती राज राजेश कुमार त्यागी वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Check Also

Мега сб: подводные камни и возможности 2026

Содержание Что такое мега сб? Преимущества мега даркнет Как использовать мега онион Сравнение с мегой …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *