आप विधायक अमानतुल्लाह खान के घर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही तलाशी

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर ईडी ने छापेमारी की है और उनके घर की तलाशी जारी है। बता दें कि ईडी ने दिल्ली के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दायर एक एफआईआर के आधार पर विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की थी। आज यानी 10 अक्टूबर 2023 को प्रवर्तन निदेशालय इसी मामले में अमानतुल्लाह खान के घर पर पहुंची है। ईडी ने ये रेड पिछले साल अमानतुल्ला खान के ऊपर लगे वक़्फ़ बोर्ड घोटाले को आधार बनाकर डाली है।
पिछले साल एन्टी करप्शन ब्यूरो ने अमानत से जुड़े 5 ठिकानों पर दिल्ली में रेड की थी। इस रेड के 12 लाख रुपये कैश, एक बिना लाइसेंसी बरेटा पिस्टल, और 2 अलग-अलग बोर के कारतूस बरामद हुए थे।
प्रवर्तन निदेशालय ओखला से आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर छापेमारी कर रही है। बता दें कि पिछले साल अमानतुल्लाह खान पर वक्फ बोर्ड की जमीन को लेकर घोटाला करने का आरोप लगा था। इसी आरोप को आधार बनाकर प्रवर्तन निदेशालय ने उनके घर पर यह छापा मारा है।
आपको बता दें कि इसी महीने की 4 तारीख को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर भी प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की थी। वहां से ईडी ने कुछ दस्तावेज बरामद किए। संजय सिंह के घर पर ईडी की रेड करीब 8 घंटों तक चली थी जिसके तुरंत बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।

Check Also

मुख्तार गैंग का ढाई लाख के इनामी अनुज की मुठभेड़ मे मौत

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ःउत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कनौजिया को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *