बीजेपी विधायक के फ्लैट में फांसी पर लटकता मिला कर्मचारी का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थिति विधायक निवास में बीजेपी विधायक योगेश शुक्ला के फ्लैट नंबर 804 में उनके एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। हजरतगंज थाने के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि बाराबंकी हैदरगढ़ निवासी 24 वर्षीय श्रेष्ठ तिवारी बीकेटी विधायक के मीडिया सेल में काम करता था। रविवार रात को वह फ्लैट पर अकेला था। रात करीब साढ़े 11 बजे श्रेष्ठ ने फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर के मुताबिक अभी तक कोई सुसाइड नोट आदि बरामद नहीं हुआ है। सुसाइड की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि श्रेष्ठ ने सुसाइड करने से पहले किसी एक परिचित या रिश्तेदार को कॉल कर कहा कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। जिसको उसने कॉल की थी उस शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम को फ्लैट नंबर 804 में भेजा गया। दरवाजा भीतर बंद था। तोडक़र जब पुलिस भीतर दाखिल हुई तो श्रेष्ठ फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है।

Check Also

मुख्तार गैंग का ढाई लाख के इनामी अनुज की मुठभेड़ मे मौत

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ःउत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कनौजिया को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *