मुख्यमंत्री ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन लगाया, इस दौरान प्रदेश के कोने कोने से पीड़ित आये और मुख्यमंत्री आवास में लगे जनता दर्शन में अपनी शिकायत दर्ज करायी। सीएम ने पीड़ितों की समस्याओं को सुन उनका जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। जनता दर्शन कार्यक्रम में महिलाएं, पुरुष व युवाओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सीएम ने कहा किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन में उपचार के लिए आर्थिक सहायता के प्रार्थना पत्र भी आए, जिस पर मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि संबंधित जनपदों में कागजी कार्रवाई कर मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर आए पीड़ितों को भी सीएम ने आश्वस्त कर कहा कहीं भी ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। सीएम ने अधिकारियों से कहा जमीन कब्जा की शिकायत पर जिलाधिकारी स्तर से ही सख्ती बरतते हुए इस पर अंकुश लगाया जाए। वहीं युवाओं ने भी अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को रूबरू कराया, जिस पर उन्हें भी त्वरित समाधान का आश्वासन मिला।

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *