महिलाओं की समस्याओ से रूबरू होंगी महिला आयोग की अध्यक्ष

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डा0 बबीता सिंह चौहान कल 28 अक्टूबर, गोमतीनगर स्थित महिला आयोग के सभागार में आयोग की पदाधिकारियों के साथ महिलाओं के उत्थान, उन्नति एवं उनके उत्पीड़न संबंधी समस्याओं पर महिला आयोग की पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। साथ ही आयोग की अध्यक्ष आयोग की उपाध्यक्षों एवम सदस्यों के साथ 1090 महिला हेल्पलाइन का भ्रमण कर वहां की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त करेंगी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती चौहान प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा एवं अनुश्रवण करके इन योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए संबंधित को निर्देश देंगी। आयोग की अध्यक्ष द्वारा समय समय पर समीक्षा बैठक कर महिला उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर आयोग की पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में आयोग की अध्यक्ष के साथ साथ आयोग की उपाध्यक्षों एवं सदस्यगणांे द्वारा निर्धारित जनपदों में महिला उत्पीड़न एवं प्राप्त शिकायतों पर जनसुनवाई कर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया जाता है।

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *