बीजेपी नेता किरीट सोमैया का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, डिप्टी सीएम फडणवीस से खुद की जांच की मांग

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में किरीट किसी महिला के साथ वीडियो चैट कर रहे हैं। इसमें वो आपत्तिजनक स्थिति में हैं और पूर्ण नग्न दिख रहे हैं। वीडियो में वो किस महिला के साथ चैट कर रहे हैं, फिलहाल उस महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वीडियो वायरल होने के बाद शिवसेना के उद्धव गुट ने इसका विरोध प्रदर्शन किया।
उधर, सोमैया ने इस मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इस मामले की जांच कराने की मांग की है। पत्र के जरिए सोमैया ने कहा कि उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। वीडियो फर्जी है। मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। इस दौरान उन्होंने वीडियो फुटेज की भी मांग की।

Check Also

मुख्तार गैंग का ढाई लाख के इनामी अनुज की मुठभेड़ मे मौत

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ःउत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कनौजिया को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *