Breaking News

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होगें अखिलेश यादव

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से कल कांग्रेस और सपा के गठबंधन की घोषणा होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
पार्टी के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश के संयोजक पूर्व राज्यसभा सांसद पी. एल. पुनिया कांग्रेस नेताओं के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचे और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से सपा अध्यक्ष को भेजे गए आमंत्रण पत्र को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी को सौंपा , जहां पर राष्ट्रीय प्रवक्ता उदयवीर सिंह भी उपस्थित थे, कांग्रेस द्वारा दिए गए आमंत्रण पर समाजवादी पार्टी की तरफ से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की पुष्टि की गई। अंशू अवस्थी ने बताया समाजवादी पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने सपा अध्यक्ष के भारत जोड़ने यात्रा में शामिल होने की पुष्टि करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा में राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल होंगे। अंशू अवस्थी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे चरण में दिनांक 25 फरवरी को आगरा में टेढ़ी बगिया स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर शामिल होंगें और भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगरा के शाहदरा चैराहे से नुनिहाली रोड होते हुए आगरा फोर्ट होते हुए फतेहाबाद रोड के आगे प्रताप पुर चैराहा से ग्वालियर रोड की तरफ से फतेहपुर सीकरी जायेगी। आमंत्रण पत्र देने गए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश के संयोजक पी.एल पुनिया के साथ प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन मनोज यादव, जिला अध्यक्ष लखनऊ वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चैहान, प्रवक्ता सचिन रावत, ललन कुमार , राष्ट्रिय कोर्डिनेटर शमीम खान, शामिल रहे।

Check Also

 नाम पर संग्राम? अब बॉलीवुड सेलिब्रिटी और पॉलिटिशियन के बीच बयानबाजी शुरू

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ, (माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः बीते दिनों मुजफ्फरनगर प्रशासन ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *