Breaking News

रामलीला ग्राउंड में दिखा महिला सशक्तिकरण का विविध रूप

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान में महिला सम्मान पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवा में जुड़ी संस्थाओं अपराजिता जज्बा जीत का एवं अडॉप्ट सेवा समिति की महिलाओं का उनके उत्कृष्ट कार्यो को लेकर सम्मानित किया गया। समाज सेवा से जुड़ी इन महिलाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीबों की मदद जैसे सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यो में अपनी महती भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका श्रीमती कुसुम पाठक सहित अन्य महिलाओं ने किया।
इस अवसर पर विभिन्न प्रकार प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें 7 वर्षीय सानवी को विशेष कैटेगरी में सम्मानित किया गया तो वहीं दूसरी ओर 70 वर्षीय श्रीमती सुमन श्रीवास्तव को सबसे बुजुर्ग महिला प्रतियोगी के रूप में सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का पिछले पखवाड़े में आयोजन किया गया था जिसमें विजयी लोगों को पुरस्कार सम्मान दिए गए। इसके साथ ही लोकनृत्य, लोकगीत, लेखन, ,महिला विषय पर कविताएं, रंगोली, पोस्टर मेकिंग में जब महिलाओं ने अपना जौहर दिखाया तो कार्यक्रम में उपस्थित लोग वाह-वाह करने लगे, हर कोई महिलाओं के इस फन को देख दंग रह गया। आमतौर पर महिलाओं को किचेन तक सीमित दायरे में देखने वाले लोगों ने जब महिलाओं की इस प्रकार की विविध प्रतिभाओं को देखा तो सभी ने नारी शक्ति को नमन किया। कार्यक्रम में सभी प्रतियोगिताओं में लगभग सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पदमश्री विद्या बिंदु एवं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर मधुरिमा लाल ने सभी का उत्साहवर्धन किया, कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ अनुपमा श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम की संचालक श्रीमती शशि सिंह एवं उपसंचालक श्रीमती पार्वती थे। कार्यक्रम में मंच संचालक के रूप में श्रीमती पार्वती, श्रीमती कुसुम पाठक एवं श्रीमती शिखा ने कार्य किया। सभी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *