Breaking News

यूपी के जिलों में 50 लाख की धनराशि से चमकाये जायेंगे पर्यटन क्षेत्र

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। प्रदेश सरकार विधानसभा सदस्यों के क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संबधित जिलों का विकास करायेगी। जिन पर्यटन क्षेत्रों का विकास किया जायेगा उसका चयन खुद विधानसभा सदस्यों के जिम्मे छोड़ा गया है। इन पर्यटन स्थलों का विकास मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत किया जायेगा।
मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा सदस्यों द्वारा चयनित पर्यटन स्थलों का विकास कराया जा रहा है। इस योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा के विकास के लिए 50 लाख रूपये की धनराशि पर्यटन विभाग द्वारा वहन की जायेगी। इसके अलावा जरूरत के मुताबिक धनराशि का वहन विधायक निधि व सी0एस0आर0 फण्ड आदि से किया जायेगा। पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गयी जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल 367 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 180.33 करोड़ रूपये स्वीकृत की गयी थी। वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 17 विधानसभा क्षेत्रों हेतु 76.20 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थित धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित कर देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से पर्यटन केन्द्रों का जीर्णोद्धार एवं बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Check Also

 नाम पर संग्राम? अब बॉलीवुड सेलिब्रिटी और पॉलिटिशियन के बीच बयानबाजी शुरू

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ, (माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः बीते दिनों मुजफ्फरनगर प्रशासन ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *