Breaking News

इस आइएएस अधिकारी ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बिन मांगे पूरी की मुराद

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ/बहराइच। जिलाधिकारी के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची दो बुजुर्ग महिलाओं का उस समय खुशी से ठिकाना न रहा जब वह जनता दर्शन में अपनी परेशानी लेकर जिलाधिकारी के सामने पहुंची। जिलाधिकारी ने महिला की समस्या सुनने के बाद उसका समाधान करने के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिये, वहीं महिला को सुनने में आ रही दिक्कत को महसूस कर जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने तुरंत उसे सुनने की मशीन उलब्ध करायी, वहीं साथ आयी दूसरी दिव्यांग महिला को ट्राईसाईकिल व यूडीआईडी कार्ड दिये जाने के लिए निर्देश जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को दिये। जिले के सबसे बड़े अफसर के इस व्यवहार से बुजुर्ग महिलाआंे के आंखों में खुशी के आंसू छलक आये। उधर जिलाधिकारी के इस व्यवहार की चर्चा भी जिले में खूब हो रही है।
आपको बता दें कि जनता दर्शन के माध्यम से जिलाधिकारी बहराइच डा. दिनेश चन्द्र अपने कार्यालय में रोज की तरह फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे थे, तभी उनके पास जिले की मिरचिहा निवासिनी दो बुजुर्ग महिलाएं भी अपनी परेशानी को लेकर पहुंची, जिलाधिकारी ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये, इस दौरान जिलाधिकारी ने यह महसूस किया कि करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती मालती देवी पत्नी लालता ठीक ढंग से कुछ भी सुनने में असमर्थ है, महिला की स्थिति को भांप जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने उसे श्रवण यन्त्र दिया, वहीं उसके साथ आयी एक अन्य दिव्यांग महिला गुड़िया को ट्राईसाइकिल तथा यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को दिया। इसके साथ ही डीएम ने दोनों महिलाओं को पेंशन का लाभ भी दिये जाने के निर्देश संबधित विभाग के अधिकारियों को दिये हैं। डीएम ने इन दोनों बुजुर्ग महिलाओं को फल व घर तक जाने का किराया भी अपने पास से दिया। जिले में सबसे बड़े अफसर के इस व्यवहार से महिलाओं की खुशी का ठिकाना न रहा, दोनों महिलाओं ने जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र को खूब दुआएं भी दी। वहीं जिलाधिकारी के इस व्यवहार की जिले के लोगों में भी खूब चर्चा हो रही है। वहीं जब इस संबध में जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र से बात की तो उन्होंने बताया कि असहाय और जरूरतमंद लोगों की सीमित संसाधन में जो मदद हो सकती है, उसको करने का प्रयास किया जाता है, इससे पहले भी कई दिव्यांगजनों व कैंसर पीड़ित कुछ लोगों की मदद की जा चुकी है।

Check Also

 नाम पर संग्राम? अब बॉलीवुड सेलिब्रिटी और पॉलिटिशियन के बीच बयानबाजी शुरू

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ, (माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः बीते दिनों मुजफ्फरनगर प्रशासन ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *