Breaking News

समिट का उदï्घाटन किया पीएम ने, कई दिग्गज मौजूद, बह रही निवेश की गंगा

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। पीएम नरेन्द्र मोदी आज से लखनऊ की वृंदावन योजना में शुरू हो रही तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इंवेस्टर समिट-2023 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी ने सबसे पहले ग्लोबल ट्रेड शो का उद्धाटन करने के बाद इंवेस्ट यूपी-2.0 पोर्टल लांच किया। फिर पीएम मोदी ने प्रदर्शनी का भ्रमण किया। यूपीजीआइएस-23 के माध्यम से 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्तावित निवेश न सिर्फ उत्तर प्रदेश की आर्थिक विकास दर को गति देगा बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का जरिया बन युवाओं के सपनों को भी साकार करेगा। निवेशकों के इस तीन दिवसीय महासम्मेलन में 22 केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश की प्रगति के संदर्भ में डबल इंजन की सरकार के विजन को साझा करेंगे। यूपीजीआइएस में चालीस देशों से 400 से अधिक डेलीगेट्स अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। विदेश से भी 7.12 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा। देश के विभिन्न हिस्सों से 10 हजार छोटे-बड़े निवेशक महाकुंभ का हिस्सा बनेंगे। उल्लेखनीय है कि यूपीजीआइएस-23 के माध्यम से सरकार ने शुरुआत में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश जुटाने का तय किया था।
सीएम योगी ने कहा कि यूपी की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन बनाने की दिशा में अभिन्न हिस्सा है। मुझे खुशी है कि इसमें नीदरलैंड, डेनमार्क, सिंगापुर, जापान, साउथ कोरिया, इटली, यूएइ के बिजनेसमैन इसमें योगदान दे रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, बढ़ते कारोबार के लिए जाना जा रहा है।
सीएम योगी ने बताया कि इस समिट को सफल बनाने के लिए यूपी कैबिनेट के मंत्रियों ने दुनिया के 16 देशों के 21 शहरों में रोडशो का आयोजन किया था।
विदेशों के राजदूतों ने भरपूर सहयोग देकर आपके विजन के अनुरूप अभियान को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। इसके अलावा देश के बड़े महानगरों में भी रोडशो के आयोजन किए गए।
यूपी ने बीते 5 साल में निर्यात को दोगुना किया है। प्रदेश बेहतरीन कानून-व्यवस्था के लिए जाना जा रहा है। इसके अलावा यूपी को भारत की फूड बास्केट, खाद्यान्न, दूध, गन्ना समेत कई चीजों में नंबर वन है। हम वन ट्रिलियन अर्थ व्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के रूप में देश को मार्गदर्शक, अभिभावक, प्रेरणापुरुष भी मिला है। राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया भारत को आशा और संभावना की दृष्टि से देखती है। भारत के बदलते परिदृश्य ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आप ने जैसे गुजरात में विकास की गंगा बहाई अब पूरे देश में बह रही है। राजनाथ ने कहा कि पहले इनवेस्ट को वेस्ट समझा जाता था। अब इसे बेस्ट समझा जाता है।
पिछले कुछ सालों में बिजनेस कम्युनिटी के प्रति सरकार ने नई अप्रोच रखी है। पुराने और अप्रभावी नियम कानून, जो इंडस्ट्री के लिए सरकार ने रेड टेप बने कानूनों को रेड कार्पेट में बदल दिया। उन्होंने कहा कि देश में छद्म समाजवाद के नाम पर इंडस्ट्रयलिस्ट को न सिर्फ आगे बढऩे से रोका गया बल्कि स्थापित उद्योगों को भी नुकसान पहुंचाया गया।
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में डिक्सन टेक्नोलॉजी ग्रुप के चेयरमैन सुनील वाच्छानी ने ऐलान किया कि उनका ग्रुप यूपी में तीन और मैन्युफैक्चरिंग सेंटर खोल रहा है। इस समय यूपी में हमारे 10 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं। देश में बेचे जाने वाले मोबाइल का 65 फीसदी उत्पादन यूपी में होता है। हम यूपी को तेजी से बढ़ते हुए प्रदेश के रुप में देख रहे हैं।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि यूपी में निवेश के लिए कृषि, मैन्युफेक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस, फार्मा, एयरोस्पेस और टूरिज्म में निवेश की बहुत संभावनाएं हैं। विदेशी पर्यटकों के लिए यूपी पहली पसंद है क्योंकि यहां कई धार्मिक, ऐतिहासिक और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी हैं।
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अपने संबोधन में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तरक्की कर रहा है। भारत विश्व में सबसे तेजी से बढऩे वाली अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में देश केवल आर्थिक ग्रोथ ही नहीं, बल्कि 360 डिग्री डेवलेपमेंट करेगा।
मुकेश अंबानी ने कहा यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट विकास का महाकुंभ है। लखनऊ पुण्यनगरी है, लक्ष्मण की नगरी है। यूपी पुण्यभूमि है, भगवान रामचंद्र की भूमि है। गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम की भूमि है। अंबानी ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि जब से आप पीएम बने हैं, देश ने बहुत विकास किया है। यूपी उत्?तम प्रदेश बनकर उभर रहा है। गोरखपुर से नोएडा तक व?िकास की गंगा बह रही है। मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि यूपी में रिलायंस और जियो 75 हजार करोड़ रुपये इन्वेस्ट करेगा। इससे एक लाख से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे।
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अपने संबोधन में मुकेश अंबानी ने कहा लखनऊ राम लक्ष्मण की पवित्र भूमि है। पीएम मोदी ने सही कहा था कि भारत अपने अमृत काल में प्रवेश कर चुका है।
कुमार मंगलम बिड़ला ने अपने संबोधन में कहा देश पीएम मोदी की नीतियों के साथ तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा देश के 140 करोड़ लोगों को पीएम मोदी पर भरोसा है। बोले पीएम मोदी ने कहा था यूपी + योगी अब बहुत हैं उपयोगी। उन्होंने कहा भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढऩे वाली अर्थव्यवस्था है। भारत में कई संभावनाएं हैं मुझे विश्वास है कि अमृतकाल में हमारी प्रगति वैश्विक समृद्धि की एक नींव होगी। देश को 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने में यूपी एक अहम रोल अदा करेगा।

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *