Breaking News

आजम के एक और किले पर लहराया भगवा परचम

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा के साथ ही आज देश भर में हुए उपचुनाव के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। जिन सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें उत्तर प्रदेश की दो, मेघालय की एक और ओडिशा की एक विधानसभा सीट शामिल है। इसके अलावा, पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज घोषित किए जाएंगे। वोटों की गिनती जारी है।
यूपी की एक सीट पर सपा तो एक सीट पर अपना दल उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहे है, उसमें स्वार टांडा और छानबे शामिल हैं। स्वार सीट पर भाजपा गठबंधन के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान से आगे चल रहे है। सपा प्रत्याशी को 41 हजार 147, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 43 हजार 365 मत मिले। वहीं, छानबे सीट पर सपा की कीर्ति कोल आगे चल रही है। उन्हें 28572 हासिल हुए हैं, जबकि अपना दल (सोनेलाल) की प्रत्याशी रिंकी कोल को 15 हजार 324 वोट मिले हैं।
इन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव
जिन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाने हैं, उनमें उत्तर प्रदेश की स्वार टांडा और छानबे, ओडिशा की झारसुगुड़ा और मेघालय की सोहियोंग सीट शामिल है। इन सीटों पर 10 मई को मतदान हुआ था।
स्वार टांडा और छानबे विधानसभा सीट पर क्यों हुए उपचुनाव?
यूपी की स्वार टांडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव पूर्व मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के चलते हुआ। वहीं, छानबे विधानसभा सीट पर अपना दल (एस) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई थी।
स्वार टांडा और छानबे विधानसभा सीट से प्रत्याशी
स्वार टांडा विधानसभा सीट से भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने शफीक अहमद अंसारी, सपा ने अनुराधा चौहान, पीस पार्टी ने डॉ. नाजिया सिद्दीकी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, तीन निर्दलीय भी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, छानबे विधानसभा सीट से अपना दल (एस) ने दिवंगत विधायक राहुल कोल की पत्नी रिंकी कोल और सपा ने पिंकी कोल को चुनावी मैदान में उतारा है। दोनों ही सीटों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान दर्ज किया गया।
मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर क्यों हुए उपचुनाव?
मेघालय की सोहियोंग विधानसभा पर उपचुनाव एच डोनकुपर राय लिंगदोह के निधन के कारण हुआ। इस सीट से छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर हुए उपचुनाव में 91.87 प्रतिशत मतदान हुआ था।
ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर क्यों हुए उपचुनाव?
ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की हत्या के कारण हो हुआ। यहां से बीजू जनता दल ने दीपाली दास, कांग्रेस ने तरुण पांडेय और भाजपा ने तन्खाधर त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया है। दीपाली दास दिवंगत पूर्व मंत्री की बेटी हैं।
जालंधर लोकसभा सीट पर क्यों हो रहा उपचुनाव?
जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के निधन के कारण हुआ। यहां से भाजपा ने इंदर इकबाल सिंह अटवाल, आम आदमी पार्टी ने पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू, शिरोमणि अकाली दल ने मौजूदा विधायक सुखविंद सिंह सुक्खी को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने दिवंगत सांसद की पत्नी कर्मजीत कौर को चुनावी मैदान में उतारा है।
जालंधर लोकसभा सीट पर अब तक हुई मतगणना में आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू आगे चल रहे हैं। सुशील कुमार रिंकू को दो लाख 73 हजार 431 मत मिले हैं, जबकि भाजपा के इंदर इकबाल सिंह अटवल को एक लाख 29 हजार 509, शिरोमणि अकाली दल के सुखविंदर सुखी को एक लाख 36 हजार 857 और कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी को दो लाख 21 हजार 350 वोट मिले हैं।
ओडिशा में बीजद उम्मीदवार को मिली बढ़त
ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट पर बीजद प्रत्याशी दीपाली दास आगे चल रही हैं। दीपाली दास को एक लाख सात हजार तीन मत मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार तंकधर त्रिपाठी को 58 हजार 384 वोट हासिल हुए हैं।

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *