Breaking News

अब तैयार रहिए गर्मी का कहर झेलने को, फसलों को भी होगा नुकसान

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। इस बार फरवरी में ठंडी की विदाई हो गई, जबकि गर्मी ने भी दस्तक दे दी है। मैदानी से लेकर पहाड़ों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस बार प्रचंड गर्मी पडऩे की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर मौसम विभाग ने पहले ही फरवरी महीने में लू चलने का अलर्ट जारी कर दिया है। आइये जानते हैं कि कहां अधिकतम तापमान में सामान्य से भी ज्यादा है।
देश के कई राज्यों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक पाया गया है। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, असम, मेघालय और चंडीगढ़ में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे गुजरात के कई इलाकों में अधिकतम पारा 36-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। ऐसे में लोगों को जल्द ही चुभन वाली गर्मी से सामना करना पड़ सकता है। गर्मी बढऩे से न सिर्फ लोगों को परेशानी होगी, बल्कि सरसों, गेहूं जैसी फैसलों को नुकसान पहुंचेगा।
भारत के उत्तर पश्चिम राज्य दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के तापमान में पश्चिमी विक्षोभ अहम भूमिका निभाता है। इसके चलते पश्चिमी हिमालय में अगले 24 घंटे के अंदर हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। आईएमडी का कहना है कि 25 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी इलाकों को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा, जिससे शिमला में भारी बारिश हो सकती है। कई इलाकों में तूफान के साथ बिजली भी गिर सकती है।

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *